अपडेटेड 2 August 2024 at 06:51 IST
Paris Olympics 2024: मेडल की हैट्रिक लगाने उतरेंगी मनु भाकर, देखें 2 अगस्त को भारत का पूरा शेड्यूल
Paris Olympics 2024: शूटिंग के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में दमदार प्रदर्शन कर मनु भाकर फाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेंगी। देखें 2 अगस्त को भारत का शेड्यूल
- खेल समाचार
- 3 min read

Paris Olympics 2024, 2 August India Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 में दो मेडल जीतकर भारत का परचम लहराने वाली स्टार महिला शूटर मनु भाकर (Manu Bhaker) आज यानि 2 अगस्त को एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगी। शूटिंग के 25 मीटर पिस्टल इवेंट (25m Pistol Event) के क्वालिफिकेशन राउंड में दमदार प्रदर्शन कर मनु भाकर फाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेंगी।
25 मीटर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर के अलावा एक और भारतीय महिला शूटर ईशा सिंह पर सबकी नजर रहेगी। पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकीं मनु भाकर इस बार अपने पदक का रंग बदलने के लिए पूरी ताकत लगाएंगी। मेगा इवेंट में भारत ने अभी तक कुल 3 मेडल जीते हैं और ये सभी शूटिंग इवेंट में ही आई है। आइए नजर डालते हैं 2 अगस्त को होने वाले मुकाबलों पर देखें भारत का पूरा शेड्यूल।
तीरंदाजी
मिश्रित टीम राउंड ऑफ 16 - अंकिता भकत/धीरज बोम्मदेवरा बनाम डायनांदा चोइरुनिसा/आरिफ पंगेस्टु (आईएनए) - 1:19 PM
मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - शाम 5:45 बजे
मिश्रित टीम कांस्य पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - शाम 7:54 बजे
मिश्रित टीम स्वर्ण पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - रात 8:13 बजे
Advertisement
एथलेटिक्स
महिलाओं की 5000 मीटर हीट 1 - अंकिता ध्यानी - 9:40 PM
महिलाओं की 5000 मीटर हीट 2 - पारुल चौधरी - 10:06 PM
पुरुषों की शॉट पुट योग्यता - तजिंदरपाल सिंह तूर - 11:40 PM
Advertisement
बैडमिंटन
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल - लक्ष्य सेन बनाम चाउ टीएन चेन (टीपीई) - शाम 6:30 बजे
गोल्फ
पुरुष राउंड 2 - गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा - दोपहर 12:30 बजे
हॉकी
पुरुष पूल बी - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - शाम 4:45 बजे
नौकायन
महिलाओं की डोंगी दौड़ 2 - नेथ्रा कुमानन - 3:45 PM
महिलाओं की डोंगी दौड़ 3 - नेथ्रा कुमानन - के बाद दौड़ 2
महिलाओं की डोंगी दौड़ 4 - नेथ्रा कुमानन - के बाद दौड़ 3
पुरुषों की डोंगी दौड़ 3 - विष्णु सरवनन - शाम 7:05 बजे
पुरुषों की डोंगी दौड़ 4 - विष्णु सरवनन - 8:15 PM
शूटिंग
महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन - मनु भाकर, ईशा सिंह - दोपहर 12:30 बजे
महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन रैपिड - मनु भाकर, ईशा सिंह - 3:30 बजे
पुरुषों की स्कीट क्वालिफिकेशन दिन 1 - अनंतजीत सिंह नरूका - दोपहर 1:00 बजे
जूदो
महिला +78 किग्रा राउंड ऑफ 32 - तूलिका मान बनाम इडालिस ऑर्टिज (सीयूबी) - 2:12 PM
महिलाओं का +78 किग्रा राउंड ऑफ 16 (योग्यता के आधार पर) - अभी तय नहीं है
महिला +78 किग्रा क्वार्टर फाइनल (योग्यता के आधार पर) - अभी तय नहीं है
महिला +78 किग्रा रेपेचेज राउंड (योग्यता के आधार पर) - शाम 7:30 बजे
महिला +78 किग्रा सेमीफाइनल (योग्यता के आधार पर) - अभी तय नहीं है
महिलाओं के +78 किग्रा कांस्य पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - अभी तय नहीं है
महिलाओं का +78 किग्रा स्वर्ण पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - अभी तय नहीं है
रोइंग
पुरुष एकल स्कल्स फाइनल डी - बलराज पंवार - दोपहर 1:48 बजे
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 2 August 2024 at 06:51 IST