अपडेटेड 30 July 2024 at 09:28 IST
मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में जीतेंगी एक और मेडल! शूटिंग में सरबजोत के साथ आज इतने बजे लगाएंगी निशाना
Manu Bhaker-Sarabjot Singh Bronze Medal Match: मनु और सरबजोत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक के दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना मजबूत कोरिया से होगा।
- खेल समाचार
- 2 min read

Manu Bhaker-Sarobjot Singh Shooting: भारत की स्टार महिला शूटर मनु भाकर अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पेरिस ओलंपिक में 22 वर्षीय निशानेबाज ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। लेकिन मनु सिर्फ एक पदक जीतकर रुकने वाली नहीं हैं। सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी क्वालिफाइंग राउंड में उतना दमदार प्रदर्शन तो नहीं कर सकी, लेकिन दोनों ने ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए क्वालीफाई कर लिया।
मनु और सरबजोत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक के दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना मजबूत कोरिया से होगा। ये मैच मंगलवार, 30 जुलाई यानि आज खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे मनु और सरबजोत ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए एक्शन में दिखेंगे। करोड़ों भारतीय फैंस की नजर इस मुकाबले पर है और वो दुआ कर रहे हैं कि मनु-सरबजोत की जोड़ी कमाल करे और भारत की झोली में दूसरा कांस्य पदक आ जाए।
30 जुलाई को भारत का पूरा शेड्यूल
निशानेबाजी
ट्रैप पुरुष क्वालीफिकेशन: पृथ्वीराज तोंडइमन - दोपहर 12:30 बजे
ट्रैप महिला क्वालीफिकेशन: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी - दोपहर 12:30 बजे
10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम कांस्य पदक मैच: भारत (मनु भाकर और सरबजोत सिंह) बनाम कोरिया - दोपहर 1 बजे
हॉकी
पुरुष पूल बी मैच: भारत बनाम आयरलैंड - शाम 4:45 बजे
Advertisement
तीरंदाजी
महिला व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: अंकिता भकत (शाम 5:15 बजे) और भजन कौर (शाम 5:30 बजे)
पुरुष व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मादेवरा (रात 10:45 बजे)
बैडमिंटन
पुरुष युगल (ग्रुप चरण): सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम अल्फियन फजर और मुहम्मद रियान अर्दियांतो (इंडोनेशिया) - शाम 5:30 बजे
महिला युगल (ग्रुप चरण): अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम सेतयाना मपासा और एंजेला यू (ऑस्ट्रेलिया) - शाम 6:20 बजे
Advertisement
मुक्केबाजी
पुरुषों का 51 किग्रा राउंड ऑफ 16: अमित पंघाल बनाम पैट्रिक चिन्येम्बा (जाम्बिया) - शाम 7:15 बजे
महिलाओं का 57 किग्रा राउंड ऑफ 32: जैस्मीन लेम्बोरिया बनाम नेस्टी पेटेसियो (फिलिपींस) - रात 9:25 बजे
महिलाओं का 54 किग्रा राउंड ऑफ 16: प्रीति पवार बनाम येनी मार्सेला एरियास (कोलंबिया) - देर रात 1:20 बजे (31 जुलाई)
पेरिस ओलंपिक 2024 मेडल टैली का हाल
पेरिस ओलंपिक 2024 के मेडल टैली की बात करें तो 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 12 पदक जीतकर जापान शिखर पर है, वहीं मेजबान फ्रांस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर है। एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत फिलहाल 26वें रैंक पर है।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 30 July 2024 at 09:28 IST