sb.scorecardresearch
Advertisement

अपडेटेड July 30th 2024, 14:52 IST

Paris Olympics 2024: 'पिस्टल क्विन' भाकर का अगला निशाना गोल्ड पर, 2 अगस्‍त को देश कहेगा- मान गए मनु!

भारत की स्टार शूटर 'पिस्‍टल क्‍विन' मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत को पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल दिलाया।

Reported by: Ankur Shrivastava
Follow: Google News Icon
Manu Bhaker Paris 2024 Olympics
Manu Bhaker Paris 2024 Olympics | Image: AP

Manu Bhaker: मान गए मनु...भारत की स्टार शूटर 'पिस्‍टल क्‍विन' मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत को पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल दिलाया। दोनों की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में कोरिया के शूटर्स को हराया।

मनु भाकर का इस ओलंपिक्स में ये दूसरा मेडल है और इसी के साथ वो किसी एक ओलंपिक्स में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं। मनु का अब अगला मुकाबला 2 अगस्‍त को होगा। इस मुकाबले में देश को उम्‍मीद है कि मनु का पिस्‍टल गोल्‍ड पर निशाना लगाएगा। यानी मनु से गोल्‍ड मेडल की उम्‍मीद है और मनु है तो ये मुमकिन भी है।

अगला मुकाबला 25 मीटर एयर पिस्‍टल (सिंगल)

पेरिस ओलंपिक में 2 अगस्‍त को  25 मीटर पिस्टल स्पर्धा होना है। उम्‍मीद है कि मनु इस प्रतियोगिता में गोल्‍ड मेडल लाएंगी क्योंकि दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद उनका हौसला हाई है। मनु भाकर शुक्रवार से शुरू होने वाली महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी प्रतिस्पर्धा करेंगी। वह 21 सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम से कई व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेने वाली एकमात्र एथलीट हैं।

पेरिस ओलंपिक में आज भारत के बचे हुए इवेंट

  • पुरुष हॉकी ग्रुप स्टेज मैच ( भारत बनाम आयरलैंड) - शाम 4: 45 बजे
  • महिला एकल, राउंड ऑफ 32 एलिमिनेशन मैच (अंकिता भक्त) - शाम 5:14 बजे
  • महिला एकल, राउंड ऑफ 32 एलिमिनेशन मैच (भजन कौर) - शाम 5:27 बजे
  • पुरुष युगल ग्रुप स्टेज - (सात्विकसाइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी) - शाम 5: 30 बजे
  • पुरूष सिंगल राउंड ऑफ 32 एलिमिनेशन मैच (धीरज बोम्मदेवरा) - रात 10: 46 बजे
  • महिला डबल्स ग्रुप स्टेज - (अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो) - शाम 6: 20 बजे
  • पुरुष 51 किग्रा राउंड ऑफ - 16 - (अमित पंघाल) - शाम 7:16 बजे
  • महिला 57 किग्रा राउंड ऑफ 32 - (जैस्मिन लेम्बोरिया) - रात 9: 24 बजे
  • महिला 54 किग्रा राउंड ऑफ 16 (प्रीत पवार) - रात 1: 22 बजे

शूटिंग में 6 ओलंपिक पदक में 2 पेरिस में आए  

निशानेबाजी में भारत के छह ओलंपिक पदकों में से दो अब पेरिस 2024 में आए हैं। दूसरी बार भारतीय निशानेबाजों ने ओलंपिक के एकल संस्करण में निशानेबाजी में लंदन 2012 में पदक जीते थे। गगन नारंग (पुरुष 10 मीटर एयर राइफल) और विजय कुमार (पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता था। रियो 2016 और टोक्यो 2020 में भारत निशानेबाजी में पिछड़ गया था।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एथेंस 2004 में पुरुषों के डबल ट्रैप में रजत पदक के साथ शूटिंग में भारत का पहला ओलंपिक पदक जीता था। अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग 2008 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में शूटिंग में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक जीता था।

इसे भी पढ़ें- दाऊद शेख ने यशश्री के प्राइवेट पार्ट और छाती पर ही क्यों किया हमला, 5 साल पुरानी है सनक की कहानी

पब्लिश्ड July 30th 2024, 14:52 IST