अपडेटेड 1 August 2024 at 21:37 IST

Paris Olympics 2024: ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद स्वप्निल कुसाले की निकली लॉटरी, बने करोड़पति

मौजूदा 2024 पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले भारतीय निशानेबाज की लॉटरी लग गई है। वो करोड़पति बन गए हैं। उन्हें एक करोड़ रुपए का पुरस्कार मिलेगा।

Follow : Google News Icon  
Swapnil Kusale
स्वप्निल कुसाले की निकली लॉटरी | Image: ISSFshooting

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारतीय निशानेबाद स्वप्निल कुसाले (Swapnil Kusale) करोड़पति बन गए हैं। शूटिंग में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले (Swapnil Kusale) के लिए एक करोड़ रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने गुरुवार को कुसाले को एक करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया। कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में ओलंपिक कांस्य पदक जीता, जिससे भारत के पेरिस ओलंपिक में कुल पदकों की संख्या तीन हो गई है।

CM शिंदे ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने कुसाले के पिता और कोच से बात की थी। उन्होंने कहा- 

महाराष्ट्र सरकार कुसाले के लिए एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा कर रही है। ओलंपिक से लौटने पर उनको सम्मानित किया जाएगा। 

28 साल के कुसाले महाराष्ट्र के कोल्हापुर के पास कंबलवाडी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता स्कूली शिक्षक और मां सरपंच हैं। कुसाले 2015 से मध्य रेलवे में टिकट कलेक्टर के तौर पर नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने रेलवे का भी नाम रोशन किया है।

Advertisement

बता दें कि स्वप्निल कुसाले ने 2009 में निशानेबाजी शुरू की था और 2012 में इंटरनेशनल लेवल पर डेब्यू किया था। रियो ओलंपिक में वो चयन के दावेदारों में नहीं थे और टोक्यो ओलंपिक 2020 के समय चयन के मानदंडों पर मामूली अंतर से चूक गए थे। उस समय अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रदर्शन को अधिक अहमियत दी जाती थी।

ये भी पढ़ें- IPL 2025: CSK में धोनी का घटेगा कद! BCCI की मीटिंग में चेन्नई सुपर किंग्स ने रख दी बड़ी डिमांड

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 1 August 2024 at 21:37 IST