अपडेटेड 10 August 2024 at 11:44 IST

BIG BREAKING: पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचकर भारत लौटी हॉकी टीम, दिल्ली एयरपोर्ट पर झूमे खिलाड़ी

पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय हॉकी टीम अपने देश लौट चुके हैं।

Follow : Google News Icon  
Hockey India
Hockey India | Image: ani/ap

पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय हॉकी टीम अपने देश लौट चुके हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी ढोल-नगाड़ों पर डांस करते दिखे। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम पेरिस, फ्रांस से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। गले में ब्रॉन्ज मेडल लटकाए टीम को हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया और भीड़ उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। खिलाड़ी ढोल की थाप पर नाच रहे थे और प्रशंसकों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मालाएं पहनाईं। 

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही 52 साल के बाद टीम इंडिया ने ओलंपिक में लगातार दो बार मेडल जीतकर इतिहास रचा।

भारत लौटे हॉकी चैंपियन तो क्या बोले खेल मंत्री?

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत की हॉकी टीम आज पेरिस ओलंपिक से कांस्य पदक जीतकर लौटी है। मैंने सभी से मुलाकात की। सभी खिलाड़ियों को बधाई दी. पूरा देश गौरव महसूस कर रहा है। 

 

पेरिस ओलंपिक में कप्तान हरमनप्रीत शो  

Advertisement

पेरिस ओलंपिक में भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में यानी 8 मुकाबलों में 10 गोल किए। स्पेन के खिलाफ मुकाबले में भारत के लिए हरमनप्रीत ने 30वें और 34वें मिनट में गोल दागे और यहीं दो गोल भारत की जीत के अहम कारण रहे। नॉकआउट मैचों में कप्तान हरमनप्रीत सिंह का प्रदर्शन दमदार रहा। उन्होंने चार गोल तीन मैचों में दागे और देश को पेरिस ओलंपिक 2024 में चौथा पदक दिलाया।

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 10 August 2024 at 10:12 IST