अपडेटेड 22 July 2024 at 14:47 IST

Paris Olympics: भारतीय हॉकी में होगा एक युग का अंत, आखिरी ओलंपिक खेल रहा ये दिग्गज खिलाड़ी

2024 पेरिस ओलंपिक के बाद भारतीय हॉकी में एक युग का अंत हो जाएगा। दरअसल एक दिग्गज खिलाड़ी इस ओलंपिक के बाद संन्यास ले लेगा।

Follow : Google News Icon  
India Men's Hockey Team
पेरिस ओलंपिक के बाद भारतीय हॉकी टीम में एक युग का होगा अंत | Image: PTI-File

Paris Olympics 2024: दुनिया के सबसे बड़े खेल इवेंट ओलंपिक (Olympics) का आगाज होने वाला है। पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में अब बस चंद बचे हैं, जिसके लिए भारत समेत दुनियाभर के एथलीट पेरिस (Paris) पहुंच गए हैं। सभी एथलीटों और खिलाड़ियों की जबरदस्त तैयारी है। 

इस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा समेत कई एथलीटों से पदक की उम्मीद है और इसमें भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) भी शामिल है। भारतीय मेंस हॉकी टीम (Indian Men's Hockey Team) भी शनिवार को ओलंपिक (Olympics) के लिए पेरिस (Paris) पहुंच गई है। हॉकी इंडिया (Hockey India) ने खुद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया था।

गोल्ड का सपना लेकर पेरिस पहुंची भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) में पेरिस ओलंपिक के बाद एक युग का अंत हो जाएगा, क्योंकि एक दिग्गज खिलाड़ी आखिरी ओलंपिक खेल रहा है। इसके बाद वो संन्यास ले लेगा। हम बात कर रहे हैं स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) की, जो अपना आखिरी ओलंपिक खेल रहे हैं। हॉकी इंडिया ने उन्हें लेकर एक पोस्ट किया है।

36 वर्षीय पीआर श्रीजेश लंबे समय से भारतीय हॉकी में अपने सेवाएं दे रहे हैं। साल 2006 में श्रीलंका में हुए साउथ एशियन गेम्स (South Asian Games) में डेब्यू करने के बाद से वो भारतीय हॉकी टीम के नियमित सदस्य हैं। इन 18 सालों के दौरान टीम में काफी बदलाव देखने को मिले, लेकिन पीआर श्रीजेश पर टीम मैनेजमेंट का भरोस कायम रहा। वर्ल्ड हॉकी में पीआर श्रीजेश को उनके सहज स्वभाव यानि कूल प्लेयर के तौर पर जाना जाता है। 2020 टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ शानदार जीत और भारत के ब्रॉन्ज मेडल जीतने में पीआर श्रीजेश की अहम भूमिका रही थी। उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हॉकी की वर्ल्ड बॉडी इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) की ओर से 2020-21 के लिए ‘FIH प्लेयर ऑफ द ईयर’ अवार्ड भी दिया गया था। 

Advertisement

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का शेड्यूल

2024 पेरिस ओलंपिक में भारतीय मेंस हॉकी टीम का अभियान 29 जुलाई को शुरू होगा। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली ये टीम 29 जुलाई को अर्जेंटीना के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इसके बाद 30 जुलाई को भारत आयरलैंड से भिड़ेगा। 1 अगस्त को भारतीय टीम का सामना बेल्जियम से होगा। फिर 2 अगस्त को भारत ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। 4 अगस्त को मेंस हॉकी का क्वार्टर फाइनल होगा, जिसमें हर कोई भारत को देखना चाहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें- Team India: गंभीर-अगरकर के राज में इस खिलाड़ी का बोलबाला, तीनों फॉर्मेट में पक्की हुई जगह

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 22 July 2024 at 14:47 IST