अपडेटेड 22 July 2024 at 21:03 IST

पेड़ से गिरे, कलाई में चुभे कांच फिर भी नहीं छोड़ा हॉकी का साथ, अभिषेक नैन करेंगे ओलंपिक में अटैक

अभिषेक नैन विकट परिस्थितियों में टीम के लिए संकटमोचक साबित होंगे। पिछले कई मैचों में अभिषेक ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।

Follow : Google News Icon  
Abhishek Nain
Abhishek Nain | Image: Instagram

Paris Olympic: खेलों का महाकुंभ यानी पेरिस ओलंपिक शुरु होने में अब बस गिनती के दिन बाकी है। 26 जुलाई से शुरु होने वाले इस इवेंट में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। इंडियन हॉकी टीम के मिडफील्डर अभिषेक नैन की कहानी सुनकर हम सभी को प्रेरणा मिलेगी।

अभिषेक विकट परिस्थितियों में टीम के लिए संकटमोचक साबित होंगे। पिछले कई मैचों में अभिषेक ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। अभिषेक को विरोधी टीम अटैकिंग खिलाड़ी के नाम से जानते हैं। अभिषेक बचपन में कई हादसों का शिकार हुए लेकिन उन्होंने कभी हॉकी का साथ नहीं छोड़ा।

बचपन में अभिषेक की कलाई में चुभा कांच

अभिषेक नैन की मां ने बताया कि जब वे 9 साल के थे तभी से उन्होंने हॉकी खेलना शुरु कर दिया था। इसके बाद से अभिषेक ने कभी हॉकी का साथ नहीं छोड़ा जबकि इस दौरान उनके रास्ते में कई मुश्किलें और अड़चन भी आई। अभिषेक की मां का कहना है कि अभिषेक जब नौ साल का था तो वह सोनीपत के सीआरजेड स्कूल में खेलने जाता था। वहां उसे हॉकी पसंद आ गया और उसने वहां पर हॉकी स्टिक थाम ली थी। छठी कक्षा में था तो मैदान की दीवार के पास जामुन के पेड़ से जामुन तोड़ रहा था। तभी टहनी टूटने से वह जमीन पर आ गिरा। उसकी कलाई में दीवार पर लगे शीशे चुभरे से उसे गहरी चोट आई। परिवार को उसकी चिंता सता रही थी, इस पर परिवार के सदस्यों ने उसे खेल छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। उसकी वही जिद सफलता से जुड़ गई है।

अभिषेक ने दो साल पहले किया था डेब्यू

अभिषेक नैन के परिवार और उनके करीबियों को पूरा विश्वास है कि वे पेरिस ओलंपिक में अपनी अटैकिंग क्षमता से विरोधी टीम के हौसले पस्त कर देंगे। टीम के कप्तान का अभिषेक पर भरोसा बढ़ता ही जा रहा है क्योंकि कई पेनल्टी शूटआउट में अभिषेक चुनौतियों पर खरे उतरे हैं। दो साल पहले ही अभिषेक ने फ्रांस के खिलाफ मैच में डेब्यू किया था। इसके बाद अभिषेक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Advertisement

पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला

भारत की मेंस हॉकी टीम पूल बी में है। भारत का पहला मैच 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। 29 जुलाई को दूसरा मैच अर्जेंटीना के खिलाफ, 30 जुलाई को आयरलैंड के खिलाफ, एक अगस्त को बेल्जियम और 2 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। इसके बाद हॉकी का 4 अगस्त को क्वार्टर फाइनल, 6 अगस्त को सेमीफाइनल और 8 अगस्त को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक में एक्शन में कब दिखेंगे नीरज चोपड़ा? नोट करें डेट और समय | Republic Bharat

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 22 July 2024 at 21:03 IST