अपडेटेड 3 August 2024 at 20:33 IST

Paris Olympics: भारत के लिए एक्शन पैक होगा नौंवा दिन, बॉक्सिंग और हॉकी के क्वार्टर फाइनल पर निगाहें

2024 पेरिस ओलंपिक का नौंवा दिन भारत के लिए बेहद अहम रहने वाला है। भारतीय हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल खेलने वाली है, जिसमें उसके सामने ब्रिटेन होगा।

Follow : Google News Icon  
india day nine schedule of paris olympics 2024 eyes on hockey quarter final
पेरिस ओलंपिक में भारत का नौंवे दिन का शेड्यूल | Image: AP

Paris Olympics 2024: 2024 पेरिस ओलंपिक का नौंवा दिन भारत (India) के लिए एक्शन पैक होने वाला है। बॉक्सिंग (Boxing) से लेकर हॉकी (Hockey) का क्वार्टर फाइनल मैच होने वाला है। नौंवे दिन रविवार को भारत का शेड्यूल इस प्रकार है। 

सबकी निगाहें भारतीय हॉकी टीम पर होंगी, जो क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन जैसी मजबूत टीम से भिड़ेगी। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय हॉकी टीम 2024 पेरिस ओलंपिक में अब तक शानदार फॉर्म में नजर आई है। ऐसे में टीम से ये मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री करने और मेडल की दावेदारी को मजबूत करने की उम्मीदें होंगी। 

निशानेबाजी:

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरूष क्वालीफिकेशन पहला चरण।

Advertisement

विजयवीर सिद्धू और अनीश : 12 .30 बजे से

हॉकी:

Advertisement

भारत बनाम ब्रिटेन पुरूष हॉकी क्वार्टर फाइनल : दोपहर 1.30 बजे

एथलेटिक्स: 

महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस पहला दौर

पारूल चौधरी: 1.35 बजे से

पुरूष लंबी कूद क्वालीफिकेशन:

जेस्विन एल्ड्रिन : 2.30 बजे से

मुक्केबाजी:

महिला 75 किलो क्वार्टर फाइनल:

लवलीना बोरगोहेन बनाम चीन की लि कियान : दोपहर 3 बजकर 2 मिनट से

बैडमिंटन : पुरुष एकल सेमीफाइनल

लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलेसन (डेनमार्क ) दोपहर 3.30 बजे से

पाल नौकायन :

पुरूष डिंगी रेस सात और आठ : विष्णु सरवनन, दोपहर 3.35 बजे से

महिला डिंगी रेस सात और आठ : नेत्रा कुमानन, शाम 6.05 बजे से।

ये भी पढ़ें- आनंद महिंद्रा ने Paris Olympics में इतिहास रचने वाले लक्ष्य सेन के खिलाफ केस करने की क्यों कही बात?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 3 August 2024 at 20:33 IST