अपडेटेड 14 August 2024 at 17:34 IST
PR Sreejesh: अब नहीं दिखेगी जर्सी 16, हॉकी इंडिया ने श्रीजेश के सम्मान में शेयर किया इमोशनल VIDEO
पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय हॉकी टीम की 'दीवार' कहे जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने एलान कर दिया था कि ये उनका आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट होगा।
- खेल समाचार
- 2 min read

PR Sreejesh: हाल ही में समाप्त हुए पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने एलान कर दिया था कि ये उनका आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट होगा। पीआर श्रीजेश ने इस टूर्नामेंट को खेला भी उसी तरह से।
पीआर श्रीजेश ने हॉकी से लिया संन्यास
श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के हर मैच में विरोधी टीम के कई गोल को खूबसूरती से रोका। अब जब पीआर श्रीजेश ने हॉकी से संन्यास ले लिया है तो उनकी नंबर 16 जर्सी अब मैदान पर नहीं दिखेगी। हॉकी इंडिया ने श्रीजेश को बेहद शानदार और इमोशनल तरीके से विदाई दी।
जर्सी नंबर 16 को किया गया रिटायर
अब हॉकी इंडिया ने पूर्व भारतीय दिग्गज गोलकीपर के सम्मान में उनकी जर्सी नंबर-16 को रिटायर कर दिया है। श्रीजेश की प्रतिष्ठित नंबर 16 जर्सी अब किसी अन्य भारतीय हॉकी खिलाड़ी के लिए इंटरनेशनल लेवल पर उपलब्ध नहीं होगी। इसका मतलब ये हुआ कि कोई भारतीय प्लेयर इंटरनेशनल हॉकी में 16 नंबर की जर्सी नहीं पहन पाएगा। हालांकि जूनियर लेवल पर 16 नंबर की जर्सी उपलब्ध रहेगी, ताकि श्रीजेश की तरह नए हॉकी स्टार की खोज हो सके।
Advertisement
जूनियर हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया
इस सम्मान के साथ ही पीआर श्रीजेश को जूनियर हॉकी टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। हॉकी इंडिया ने उनको सम्मान के तौर पर 25 लाख रूपए का चेक भी दिया। आपको बता दें कि 2012 में श्रीजेश ने पहली बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। रियो ओलंपिक 2016 में भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। वहीं 2020 टोक्यो ओलंपिक में हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। उसके बाद अब 2024 पेरिस ओलंपिक में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर से ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
ये भी पढ़ें- ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद अरशद नदीम की पाकिस्तान टीम में हो सकती है एंट्री, कोच ने की मांग | Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 14 August 2024 at 17:34 IST