Paris Olympic में पहली बार 5 महिला पहलवान कुश्ती में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, देखें लिस्ट

पेरिस ओलंपिक के लिए रेसलिंग पर कुल मिलाकर 37.80 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसओलंपिक में कुल 6 पहलवान हिस्सा लेंगे। जिनमें से 5 महिला और 1 पुरुष कैटेगरी में हैं।

Follow : Google News Icon  
Indian Women Wrestlers in Paris Olympic
Indian Women Wrestlers in Paris Olympic | Image: PTI/ X/ SAI

PARIS OLYMPIC: खेलों का महाकुंभ कहा जाने वाला ओलंपिक बस कुछ ही दिनों में शुरु होने वाला है। इस बार पेरिस ओलंपिक में भारतीय एथलीटों की कोशिश होगी कि वे अपने देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल ला सकें। बीतें कुछ महीनों में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया काफी विवादों में रहा है। ऐसे में पेरिस ओलंपिक में सभी की निगाहें भारतीय पहलवानों पर होंगी।

पेरिस ओलंपिक के लिए रेसलिंग पर कुल मिलाकर 37.80 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। तीन सालों में 19 नेशनल कैंप के साथ-साथ 66 विदेशी दौरे भी आयोजित किए हैं। इस साइकिल में 10 टॉप्स एथलीट और 15 डेवलेपमेंट रेसलर्स शामिल थे। पेरिस ओलंपिक में इस बार कुल 6 पहलवान हिस्सा लेंगे। जिनमें से 5 महिला और एक पुरुष कैटेगरी में हैं।

पेरिस ओलंपिक में पहली बार 5 भारतीय महिला पहलवान करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व 

यह पहला मौका है जब भारत की ओर से पांच महिला पहलवान देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन पांच महिला पहलवानों में विनेश फोगाट, अंशु मलिक, निशा दहिया, रितिका हूडा, अंतिम पंघाल  का नाम सामिल है। कुश्ती के खेल से भारत को 2008 के बीजिंग ओलिंपिक से हर बार मेडल मिला है। इस बार उतरने जा रहे सभी पहलवानों से मेडल की उम्मीद होगी। यह भी आस होगी कि पहली बार कोई भारतीय पहलवान ओलिंपिक में गोल्ड जीते।

महिला वर्ग में विनेश फोगाट, अंतिम पंघाल, अंशु मलिक, निशा दहिया और ऋतिका हूडा ने हाल फिलहाल अच्छा प्रदर्शन किया है। इन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्रभावित किया है। विनेश के पास पर्याप्त अनुभव है। वह तीसरी बार ओलिंपिक में उतरेंगी। उन्होंने पिछले दिनों एक ग्रां प्री इंटरनैशनल इवेंट में गोल्ड मेडल भी जीता है। इससे उन्हें भरपूर आत्मविश्वास मिला होगा।

Advertisement

पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय पहलवान

  • अमन सेहरावत: पुरुष फ्रीस्टाइल, 57 किग्रा
  • विनेश फोगाट: महिला 50 किग्रा
  • अंशु मलिक: महिला 57 किग्रा
  • निशा दहिया: महिला 68 किग्रा
  • रितिका हूडा: महिला 76 किग्रा
  • अंतिम पंघाल: महिला 53 किग्रा  

ये भी पढ़ें- Paris Olympic के मेडल होंगे खास, आइफिल टावर के टुकड़ों का भी हुआ है इस्तेमाल, क्या होगी इनकी कीमत? | Republic Bharat

Published By :
Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड