अपडेटेड 10 August 2024 at 22:49 IST

फ्रांसीसी पुलिस ने मिस्र के पहलवान को किया रिहा, निराधार साबित हुए आरोप

पेरिस की पुलिस ने मिस्र के पहलवान को बिना कोई आरोप लगाए रिहा कर दिया है। पुलिस ने माना कि कार्रवाई की जरूरत नहीं है, क्योंकि अपराध इतना गंभीर नहीं है।

Follow : Google News Icon  
egyptian wrestler released from french police custody without charges
यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार मिस्र का पहलवान रिहा | Image: AP

Paris Olympics 2024: पेरिस में यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किए गए मिस्र के एक ओलंपिक पहलवान को सभी आरोपों को खारिज करते हुए पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है। फ्रांसीसी अभियोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान मोहम्मद इब्राहिम अल सईद को शुक्रवार सुबह पेरिस के एक कैफे के बाहर एक महिला को अनुचित तरीके से छूने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पेरिस के अभियोजक कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि मिस्र के 26 वर्षीय ओलंपिक पहलवान (जिसका नाम नहीं बताया गया) के लिए पुलिस हिरासत आदेश हटा दिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी क्योंकि अपराध इतना गंभीर नहीं है।

मिस्र ओलंपिक समिति ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अल सईद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच को रोक दिया गया है और कहा कि पहलवान की रिहाई कथित घटना के सीसीटीवी वीडियो की समीक्षा करने के बाद हुई। अल सईद एक ग्रीको-रोमन पहलवान है जो 67 किलोग्राम में प्रतिस्पर्धा करता है।

बता दें कि 2024 पेरिस ओलंपिक समापन की ओर है। कल रविवार, 11 अगस्त को पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी होगी, जिसके बाद खेलों का आधिकारिक तौर पर समापन होगा। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- नदीम के गोल्ड जीतने पर बेकाबू बिलावल, संसद में कह दी ऐसी बात; लोग बोले- कौन माल फुंकवा रहा है इनको

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 10 August 2024 at 22:49 IST