पेरिस ओलंपिक में ये महिला पहलवान हैं भारत की आखिरी उम्मीद, आएगा एक और मेडल! जानें कब है मैच
Paris Olympics 2024: 140 करोड़ भारतीयों की आखिरी उम्मीद महिला पहलवान रितिका हुड्डा पर टिकी है जो शनिवार को कुश्ती के दंगल में दांव लगाने के लिए तैयार हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की झोली में अब तक कुल 6 पदक आए हैं। शुक्रवार को 21 वर्षीय पुरुष पहलवान अमन सहरावत ने 57 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे। करोड़ों भारतीय फैंस चाहते हैं कि इस बार भी भारतीय एथलीट कम से कम पिछली बार के आंकड़े की बराबरी कर ले। 140 करोड़ भारतीयों की आखिरी उम्मीद महिला पहलवान रितिका हुड्डा पर टिकी है जो शनिवार को कुश्ती के दंगल में दांव लगाने के लिए तैयार हैं।
पेरिस ओलंपिक 2024 में जब फाइनल में पहुंचने के बाद विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किया गया तो करोड़ों फैंस का दिल टूट गया। उम्मीद है कि रितिका हुड्डा उस गम को खत्म कर भारतीय फैंस को झूमने का मौका देंगी।
कब है रितिका हुड्डा का मैच?
भारतीय पहलवान रितिका हुड्डा महिलाओं की 76 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। शनिवार 10 अगस्त (आज) दोपहर 2:30 बजे उनका प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। भारत की महिला रेसलर हंगरी की पहलवान बर्नाडेट नागी से टक्कर लेंगी। अगर रितिका ये मुकाबला जीत जाती हैं तो उसके देर बाद ही क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी। 76 किलोग्राम वर्ग में महिलाओं का सेमीफाइनल मैच आज रात 9:45 में होगा।
अब तक भारत की झोली में 6 मेडल
पेरिस ओलंपिक में भारत के खाते में अब तक 6 मेडल आ चुके हैं। इनमें से 5 कांस्य पदक है जबकि नीरज चोपड़ा ने भारत को एकमात्र सिल्वर मेडल दिलाया है। उम्मीद है कि महिला पहलवान रितिका हुड्डा कुश्ती में अपनी दांव से विरोधियों को चित्त करेंगी और भारत की झोली में एक और मेडल आएगा।
Advertisement
गोल्फ
महिला व्यक्तिगत फाइनल
Advertisement
अदिति अशोक और दीक्षा डागर - दोपहर 12:30 बजे
कुश्ती
महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल
रीतिका हुडा बनाम बर्नाडेट नेगी (हंगरी) - दोपहर 2.51 बजे
पेरिस ओलंपिक में भारत के पदकवीर
मनु भाकर (शूटिंग)
मनु भाकर और सरबजोत सिंह (शूटिंग)
स्वप्निल कुसाले (शूटिंग)
पुरुष टीम (हॉकी)
नीरज चोपड़ा (भालाफेंक)
अमन सहरावत (कुश्ती)