BREAKING: भारत के लिए मेडल की एक और उम्मीद जगी, पहलवान रीतिका क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

भारत को पेरिस ओलंपिक से खुशखबरी मिली है। देश के लिए मेडल की एक और उम्मीद जगी है। दरअसल पहलवान रीतिका क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Another hope of medal arose for India, wrestler Ritika reached quarter finals
रीतिका हुड्डा क्वार्टर फाइनल में | Image: AP

Paris 2024: मौजूदा 2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) से भारत (India) के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारत के लिए खेलों के इस महाकुंभ में मेडल की एक और उम्मीद जगी है। पहलवान रीतिका हुड्डा (Reetika Hooda) महिलाओं की 76 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के क्वार्टर फाइनल (Quarter Final) में पहुंच गईं हैं। 

भारत की युवा स्टार पहलवान रीतिका हुड्डा (Reetika Hooda) ने अपने ओलंपिक डेब्यू में दमदार प्रदर्शन दिखाया है। रीतिका (Reetika) ने 2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) के 15वें दिन, शनिवार को राउंड ऑफ 16 में हंगरी की नेगी बर्नाडेट को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

अपने पहले मुकाबले में जबरदस्त दांव पेंच दिखाने वाली रीतिका के सामने अब कड़ी चुनौती होगी, क्योंकि वो क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर 1 पहलवान किर्गिस्तान की एइपेरी मेडेट काइजी से भिड़ेंगे। ये मुकाबला शुरू होने वाला है। 

बता दें कि कल रात भारत के युवा पहलवान अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। ये पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में भारत का पहला और ओवरऑल छठा मेडल था। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Team India के इस खिलाड़ी ने की मंगनी, जानिए कौन बनेगी दुल्हनिया; लव स्टोरी में 8.8.8 का कनेक्शन

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड