LIVE BLOG

Paris Olympics 2024 Live: Vinesh Phogat ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, बोलीं- 'मां कुश्ती मुझसे जीत...'

Paris Olympics 2024 Live: पेरिस ओलंपिक में दिल टूटने के बाद भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है।

Follow : Google News Icon  
Paris Olympics 2024 Live
Paris Olympics 2024 Live | Image: ap

आपका कुश्ती से अलविदा कहना देश के लिए दुखद- गीता फोगाट

बहन विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास लेने के ऐलान पर गीता फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विनेश, आपने जो देश के लिए किया है उसके लिये हम सब आपके हमेशा ऋणी रहेंगे। सदियों तक आपके जज्बे और संघर्ष को याद रखा जायेगा। आप सभी लड़कियों की आदर्श हैं। आपका इस तरह कुश्ती से अलविदा कहना पूरे परिवार के साथ-साथ पूरे देश के लिए बहुत दुखद है।


भाला फेंक में आज नीरज चोपड़ा पर रहेगी नजर

नीरज चोपड़ा मंगलवार (6 अगस्त) को आए और अपने ही पहले थ्रो में कमाल कर गए। चैम्पियन नीरज ने मंगलवार को ग्रुप बी क्वालिफिकेशन में अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ पेरिस ओलंपिक खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। वहीं, क‍िशोर जेना क्वाल‍िफ‍िकेशन से चूक गए। नीरज चोपड़ा अब 8 अगस्त यानी की आज रात को 11 बजकर 50 मिनट पर गोल्ड मेडल जीतने के लिए मुकाबले में उतरेंगे। 


Advertisement

विनेश फोगाट को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा: “हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है।  हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फौगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा ।हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएँ देती है वे सभी  विनेश फौगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जायेंगी ।  हमें आप पर गर्व है विनेश !”


मीराबाई चानू ओलंपिक मेडल से चूकने पर बोलीं- 'पूरी कोशिश की लेकिन...'

भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कहा, "मैंने देश के लिए पदक जीतने की पूरी कोशिश की लेकिन आज मैं चूक गई...हम सभी कभी जीतते हैं और कभी हारते हैं...अगली बार मैं देश के लिए पदक जीतने के लिए पूरी कोशिश करूंगी..."


Advertisement

विनेश फोगाट के रिटायरमेंट के ऐलान पर क्या बोले बजरंग पुनिया?

बजरंग पुनिया ने विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास  लेने के बाद कहा- 'विनेश आप हारी नही हराया गया हैं, हमारे लिए सदैव आप विजेता ही रहेगी आप भारत की बेटी के साथ साथ भारत का अभिमान भी हो' 


विनेश फोगाट ने किया संन्यास का ऐलान

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास ले लिया है। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने और फिर प्रतियोगिता से अयोग्य होने के बाद ये बड़ा फैसला लिया है। विनेश ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।


विनेश को सिल्वर मेडल देने की मांग

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई होने के बाद उनके समर्थन में आवाज उठने लगी है। अमेरिका के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट रेसलर जॉर्डन बरोज ने उन्हें सिल्वर मेडल देने की डिमांड की है। 


टेबल टेनिस में भी भारत को निराशा

भारत को पेरिस ओलंपिक में टेबल टेनिस से भी निराशा हाथ लगी है। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से हार कर ओलंपिक से बाहर हो गई है। जर्मनी ने भारत को 3-1 से हराया है। 


Paris Olympics 2024: अंतिम पंघाल हारीं

विनेश फोगाट के बाद एक और भारतीय पहलवान 2024 पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई है। अंतिम पंघाल 53 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के राउंड ऑफ 16 में हार गईं और बाहर हो गईं। 


Paris Olympics 2024: UWW चीफ से मिलेगा भारतीय डेलिगेशन

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की ओर से भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिए जाने को लेकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के अध्यक्ष से मिलने वाला है। 


पीएम मोदी ने बढ़ाया हौंसला

पीएम मोदी ने लिखा, ‘’विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं। आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है। काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं। कुश्ती का वो नियम जिसके कारण टूटा विनेश फोगाट का सपना? 


बृज भूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह क्या बोले

बृज भूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह ने विनेश फोगाट को ओलंपिक में अयोग्य घोषित किए जाने को शर्मनाक बताया है।


रेसलर विनेश फोगाट को लेकर लोकसभा में हंगामा

रेसलर विनेश फोगाट को लेकर लोकसभा में हंगामा। पेरिस ओलंपिक में अयोग्य करार दिए जाने का मुद्दा गूंजा। लोकसभा में थोड़ी देर में बोलेंगे मनसुख मांडाविया। 


भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ओलंपिक से अयोग्य घोषित

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित कर दिया गया। भारतीय ओलंपिक संघ ने बताया कि यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगाट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा कर रहा है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। दल द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।


Paris Olympics 2024 Live: भारत पहुंचीं मनु भाकर

Manu Bhaker Arrives In India: पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली स्टार महिला शूटर मनु भाकर भारत पहुंच गई हैं। बुधवार को सुबह मनु भाकर फ्लाइट से दिल्ली पहुंचीं जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। देश की गौरव मनु भाकर का स्वागत करने के लिए उनके माता-पिता भी दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद थे। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पेरिस में भारत का परचम लहराया। 


Paris Olympics 2024 Live: 7 अगस्त को भारत का पूरा शेड्यूल

एथलेटिक्स
मिश्रित मैराथन पैदल चाल रिले (पदक चरण): प्रियंका गोस्वामी और सूरज पंवार - सुबह 11.00 बजे पुरुष ऊंची कूद (क्वालीफिकेशन): सर्वेश कुशारे - दोपहर 1.35 बजे
महिला भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): अन्नू रानी - दोपहर 1.55 बजे
महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ (पहला चरण): ज्योति याराजी (हीट चार) - दोपहर 2.09 बजे
पुरुषों की त्रिकूद (क्वालीफिकेशन): प्रवीण चित्रवेल और अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोलिंटेविडा - रात 10.45 बजे
पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज: अविनाश साबले - देर रात 1.13 बजे ( बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात)

गोल्फ
महिला व्यक्तिगत : अदिति अशोक और दीक्षा डागर - दोपहर 12.30 बजे

टेबल टेनिस
महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ) बनाम जर्मनी - दोपहर 1.30 बजे

कुश्ती
महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अंतिम पंघाल बनाम येनेप येटगिल - दोपहर 3.05 बजे

भारोत्तोलन
महिला 49 किग्रा (पदक चरण): सैखोम मीराबाई चानू - रात 11.00 बजे।


Paris Olympics 2024 Live: विनेश लाएंगी गोल्ड!

Paris Olympics 2024 Day 12 Live: पेरिस ओलंपिक 2024 के 12वें दिन भारत की झोली में 3 मेडल आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। स्टार महिला रेसलर विनेश फोगाट पर सबकी नजर रहेगी जिन्होंने मेडल तो पक्का कर लिया है, लेकिन देखना होगा कि उनके मेडल का रंग सिल्वर होता है या गोल्ड। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीरा बाई चानू भी आज एक्शन में होंगी। 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाले एथलीट अविनाश साबले से भी मेडल की उम्मीद है।

Published By :
Ritesh Kumar

पब्लिश्ड