अपडेटेड 4 September 2024 at 15:06 IST
Paris Paralympics 2024: भारत की झोली में 21वां मेडल, सचिन खिलारी ने शॉट पुट में जीता रजत पदक
Paralympics 2024: भारत की झोली में 21वां मेडल आ गया है। शॉट पुट इवेंट में सचिन खिलारी ने सिल्वर मेडल जीतकर पेरिस में भारत का परचम लहराया।
- खेल समाचार
- 2 min read

Paralympics 2024: भारत की झोली में 21वां मेडल आ गया है। शॉट पुट इवेंट में सचिन खिलारी ने सिल्वर मेडल जीतकर पेरिस में भारत का परचम लहराया। भारत के सचिन सरजेराव खिलाड़ी ने पेरिस पैरालम्पिक में पुरूषों की शॉटपुट (एफ46) स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड 16.32 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता।
34 वर्ष के खिलाड़ी ने दूसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। उन्होंने मई में जापान में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने तोक्यो पैरालमपिक में जीता स्वर्ण बरकरार रखा। क्रोएशिया के लुका बाकोविच ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ी का रजत पेरिस पैरालम्पिक में एथलेटिक्स में भारत का 11वां पदक है। उन्होंने चीन में एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। एफ46 श्रेणी में वे खिलाड़ी होते हैं जिनकी भुजाओं में कमजोरी है, मांसपेशियों की शक्ति क्षीण है या भुजाओं में निष्क्रिय गति की सीमा क्षीण है । ऐसे एथलीट खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करते हैं। बता दें कि अब तक भारत की झोली में कुल 21 मेडल आ चुके हैं और टोक्यो पैरालंपिक 2024 का रिकॉर्ड टूट चुका है। पैरालंपिक 2024 भारत ने अभी तक 3 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 4 September 2024 at 14:40 IST