BREAKING: Paris Paralympics में भारत ने लगाया गोल्ड मेडल का छक्का, प्रवीण ने जीता सोना

भारत ने मौजूदा 2024 पेरिस पैरालंपिक खेलों में गोल्ड मेडल का छक्का लगाया है। पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने भारत को पैरालंपिक का छठा गोल्ड दिलाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Praveen Kumar
भारत ने जीता छठा गोल्ड मेडल | Image: Olympics.com

Paris Paralympics 2024: खेलों के सबसे बड़े इवेंट पेरिस पैरालंपिक (Paris Paralympics) से देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारत ने 2024 पेरालंपिक (Paralympics 2024) में गोल्ड मेडल (Gold Medal) का छक्का लगाया है। पैरा एथलीट प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने भारत को छठा गोल्ड मेडल दिलाया है। 

21 साल के प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक के नौंवे दिन शुक्रवार, 6 सितंबर को पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा के फाइनल में में 2.08 मीटर की जबरदस्त छलांग के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

उन्होंने अपने व्यक्तिगत बेस्ट प्रदर्शन को सुधारते हुए इस बार पैरालंपिक में मेडल के रंग को बदला है। बता दें कि प्रवीण ने 2021 टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीता था, लेकिन इस बार प्रवीण ने गोल्ड पर कब्जा किया। अपने इस दमदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने 2024 पेरिस पैरालंपिक की मेडल टैली में भारत को जबरदस्त फायदा दिलाया है। भारत बड़ी छलांग के साथ पदक तालिका में 14वें स्थान पर पहुंच गया है। 

PM मोदी ने दी बधाई

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवीण कुमार को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रवीण को बधाई दी और उनकी जमकर तारीफ की। PM मोदी ने कहा-

नई ऊंचाइयों को छूने और 2024 पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रवीण कुमार को बधाई। उनके दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है। भारत को उन पर गर्व है।

मेडल टैली में भारत

Advertisement

भारत ने 2024 पेरिस पैरालंपिक में अब तक कुल 26 मेडल जीत लिए हैं, जिसमें 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत पदक तालिक में 14वें नंबर पर है और कनाडा, पोलैंड, कोरिया और स्विट्जरलैंड जैसे देशों से ऊपर है। 

ये भी पढ़ें- Paris Olympic खत्म होते ही एथलीट के साथ सनसनीखेज वारदात, EX बॉयफ्रेंड ने जिंदा जला डाला; दर्दनाक मौत

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड