अपडेटेड 30 August 2024 at 06:57 IST

Paralympics 2024: शीतल देवी ने रचा इतिहास, बिना हाथों के तीरंदाजी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

Paralympics 2024: भारतीय तीरंदाज शीतल देवी ने 703 अंक हासिल कर ना सिर्फ क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया।

Follow : Google News Icon  
Sheetal Devi at Paralympics
Sheetal Devi at Paralympics | Image: X/@ArcherSheetal

Paralympics 2024 Sheetal Devi: पेरिस पैरालंपिक 2024 के पहले दिन ही भारत के लिए बड़ी खुशी की खबर सामने आई। भारतीय युवा पैरा एथलीट शीतल देवी ने इतिहास रच दिया। महिला व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी के क्वालीफिकेशन में दमदार प्रदर्शन करते हुए शीतल देवी ने 720 में से 703 अंक हासिल कर ना सिर्फ क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया। उन्होंने पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा। हालांकि, कुछ देर बाद ही इसी स्पर्धा में तुर्की की क्यूरी गिर्डी ने 704 अंक लाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

ये बात जानकर हर भारतीय को गर्व होगा कि शीतल देवी दुनिया की एकमात्र ऐसी महिला आर्चर हैं जो बिना हाथों के निशानेबाजी करती हैं। खैर, जब हौसलों में उड़ान होती है तो आपको इतिहास रचने से कोई नहीं रोक सकता और शीतल देवी ने पैरालंपिक 2024 में ये साबित कर दिया।

भारत की बेटी शीतल देवी ने रचा इतिहास

भारतीय पैरा एथलीट शीतल देवी ने पेरिस पैरालंपिक 2024 के राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। शीतल देवी ने रैंकिंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 703 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। बता दें कि एशियाई खेलों में डबल गोल्ड मेडल जीत चुकीं शीतल का ये पर्सनल बेस्ट स्कोर भी है। इसी इवेंट में भारत की महिला निशानेबाज सरिता 682 के स्कोर के साथ 9वें स्थान पर रहीं। वो 30 अगस्त को दोपहर 3.03 बजे 1/16 एलिमिनेशन राउंड में मलेशिया के अब्दुल जलील जन्नतन से भिड़ेंगी।

शीतल देवी का अगला मैच कब?

Advertisement

शीतल देवी का मुकाबला चिली की मारियाना ज़ुनिगा और कोरिया की चोई ना मी के बीच 32वें राउंड के मैच की विजेता से होगा, जो रैंकिंग राउंड में क्रमशः 15वें और 18वें स्थान पर रहीं। ज़ुनिगा ने इससे पहले टोक्यो पैरालिंपिक में महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन में रजत पदक जीता था।

बता दें कि मिक्स्ड स्पर्धा में शीतल देवी और राकेश कुमार की जोड़ी ने कमाल किया और क्वालीफिकेशन राउंड में 1399 अंक हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। शीतल देवी का जन्म से ही दोनों हाथ नहीं हैं और इसी वजह से वो पैरों से निशाना लगाती हैं। 17 वर्षीय पैरा एथलीट ने पैरालंपिक 2024 के पहले दिन ही अपने खेल से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: पैरालंपिक में भारत के आठ बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शुरूआती एकल जीते 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 30 August 2024 at 06:57 IST