Paris Paralympics BREAKING: हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, PM मोदी गदगद

भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक से एक और बड़ी खुशखबरी आई है। पैरा तीरंदाजी हरविंदर सिंह ने पैरालंपिक में भारत को चौथा गोल्ड मेडल दिलाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
india gets fourth gold in paris paralympics harvinder singh wins gold in archery
भारत को पैरालंपिक में चौथा गोल्ड | Image: X

Paris Paralympics 2024: भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक से एक और बड़ी खुशखबरी आई है। भारत ने पैरालंपिक खेलों का चौथा गोल्ड मेडल जीत लिया है। पैरा तीरंदाजी हरविंदर सिंह ने पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने पुरुषों के रिकर्व ओपन फाइनल में पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराया। 

हरविंदर सिंह ने अपने इस जबरदस्त प्रदर्शन के साथ इतिहास रचा है। दरअसल वो पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बने हैं। 

PM मोदी ने दी बधाई 

हरविंदर सिंह ने पेरिस पैरालंपिक में इतिहास रचा है और उनकी इस शानदार उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहा है। PM मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हरविंदर सिंह को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद बधाई दी है। 

Advertisement

PM मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा- 

पैरा तीरंदाजी में एक बहुत ही खास गोल्ड। 2024 पेरिस पैरालिंपिक में पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में गोल्ड मेडल जीतने के लिए हरविंदर सिंह को बधाई। उनकी सटीकता, फोकस और अटूट भावना उत्कृष्ट है। उनकी इस उपलब्धि से भारत बेहद खुश है। 

33 साल के हरविंदर सिंह भारत के ऐसे पहले तीरंदाज हैं, जिन्होंने पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कि भारत के किसी भी तीरंदाज ने अब तक तीरंदाजी में गोल्ड मेडल नहीं जीता है, चाहे वो पैरालंपिक हो या ओलंपिक। 

Advertisement

ये भी पढे़ं- 36 गेंदें, 113 रन... Travis Head ने खूंखार बल्लेबाजी से तबाह किया T20I का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड