अपडेटेड 9 March 2026 at 18:47 IST

'चैम्पियंस की तरह खेला...', T20 WC जीत के बाद टीम इंडिया के फैन बने शाहिद आफरीदी, इस खिलाड़ी को बताया हुकुम का एक्का  

T20 World Cup Final: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारत के चैंपियन बनते ही पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद आफरीदी ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है। आफरीदी ने टॉप ऑर्डर से लेकर गेंदबाजों की भी खूब तारीफ की।

Follow : Google News Icon  
T20 World Cup over shahid afridi
टीम इंडिया के फैन बने शाहिद आफरीदी | Image: Social media

T20 World Cup Final: टीम इंडिया ने तीसरी बार आईसीसी (ICC) टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारतीय टीम फिर वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। खिताब जीतने के बाद सभी खिलाड़ी जश्न में डूबे नजर आए।

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रनों का टारगेट दिया था। टीम इंडिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवियों की टीम ने लगातार विकेट गंवाए और अंत में उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा और पहली बार खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।

भारत की शानदार जीत पर विश्व भर के बड़े-बड़े मौजूदा और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। इस बीच पूर्व स्टार खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की भी तारीफ की। भारत की शानदार जीत पर पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने भी जमकर तारीफ की है।

भारतीय टीम चैंपियन की तरह खेली- शाहिद आफरीदी

भारत की जीत पर शाहिद आफरीदी ने एक्स पर कहा 'वर्ल्ड कप खत्म हो गया। मैं समझता हूं कि भारत जीतना डिजर्व करता था। भारत बहुत बढ़िया कॉम्बिनेशन के साथ खेला। इंडियन टीम की बेंच भी बहुत स्ट्रॉन्ग थी, किसी को वो खिला सकते हैं। ओवरऑल पूरे टूर्नामेंट के अंदर वो चैम्पियंस की तरह खेले।'

Advertisement

संजू-अभिषेक ने अच्छा परफॉर्मेंस किया-शाहिद आफरीदी

शाहिद आफरीदी ने आगे कहा 'सैमसन की बात करें तो उनका प्रदर्शन आउटस्टैंडिंग रहा, बड़े दिनों बाद उन्हें ओपनर के तौर पर लाया गया। वह एक बड़ा मूव था, उसे मौका मिला और उसने पूरे वर्ल्ड कप के अंदर डिलीवर किया। बहुत शानदार हिटिंग की, सिंगल-डबल्स लिए।' आगे उन्होंने कहा 'अभिषेक शर्मा ने भी अच्छा परफॉर्मेंस किया, ईशान की आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस रही, पाकिस्तान के खिलाफ भी और ओवरऑल पूरे वर्ल्ड कप में भी।'

जसप्रीत बुमराह को बताया हुकुम का एक्का

शाहिद आफरीदी ने एक्स पर आगे कहा 'टीम इंडिया की बैक बोन उनकी बॉलिंग थी। वो बुमराह ही था, जो शानदार प्रदर्शन से इंडिया की टीम को लेकर चल रहा है। चाहे नया बॉल हो, पुराना बॉल हो, स्लोअर वन हो यॉर्कर हो, मेरे हिसाब से वो इस समय के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक है।'

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Final: खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे... भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर शोएब अख्तर तिलमिलाए, ऐसा रिएक्शन दिया; हो गए ट्रोल
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 9 March 2026 at 18:39 IST