अपडेटेड 18 January 2023 at 18:28 IST

कुश्ती संघ पर गंभीर आरोप लगाते हुए रो पड़ीं पहलवान विनेश फोगाट, बोलीं- 'किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो...'

Delhi : भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने बुधवार को जंतर-मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ( WFI) के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Follow : Google News Icon  
PC : Twitter
PC : Twitter | Image: self

Delhi : भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने बुधवार को जंतर-मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ( WFI) के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कुश्ती संघ के प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, मीडिया कर्मियों से बातचीत में पहलवान विनेश फोगाट कई बार न सिर्फ भावुक हुईं, बल्कि कई बार उनकी आंखों से आंसू छलके।

भावुक होते हुए भारतीय पहलवान ने कहा कि फेडरेशन की तरफ से खिलाड़ियों का शोषण किया जा रहा है। नेशनल कैम्प्स में पोस्टेड कुछ कोच तो महिलाओं का कई सालों से यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। कई महिला पहलवान पहले भी इसकी शिकायत कर चुकी हैं। लेकिन कोई इसके बारे में कार्रवाई नहीं करता। हम यही कहना चाहते हैं कि अगर कोई भी महिला खिलाड़ी कुछ गलत कदम उठाती है तो, उसकी जिम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष और फेडरेशन की होगी। 

इतना ही नहीं, विनेश फोगाट ने यह भी कहा कि कोच महिला खिलाड़ियों को प्रताड़ित कर रहे हैं, यहां तक पानी पीने के लिए भी परमिशन लेनी पड़ती है। अगर बिना इजाजत लिए पानी भी पी लेते हैं तो फेडरेशन नाराज हो जाती है। हमें जान से मारने की धमकी दी जाती है। हम यहां बहुत हिम्मत करके धरने पर बैठे हैं, इससे हमारा करियर भी खतरे में आ सकता है।

विनेश फोगाट ने लगाए आरोप, कहा-  जान से मारने की दी गई धमकी

Advertisement

धरने पर बैठीं विनेश फोगाट ने इन सबके अलावा यह भी कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का कहा। मुझे कई दिनों तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उस वक्त मैंने अपने जीवन को समाप्त करने के बारे में भी सोचा। क्योंकि हमें सीधे मारने की धमकी दी जाती थी, अगर हमारे साथ कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार अध्यक्ष होंगे।" 

वहीं प्रदर्शन कर रहे बजरंत पूनिया ने कहा कि हमारा विरोध उनके खिलाफ है जो बिना पहलवानों के हितों को ध्यान में रखे फैसले लेते हैं। इस प्रदर्शन का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  नगालैंड में चुनाव की तारीख का ऐलान, 27 फरवरी को होंगे चुनाव

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 18 January 2023 at 18:28 IST