अपडेटेड 18 November 2023 at 17:34 IST

World Cup फाइनल से पहले ट्रॉफी संग रोहित-कमिंस ने जहां कराया फोटोशूट, 15वीं शताब्दी से जुड़ा है उसका इतिहास

World Cup Trophy के साथ जिस जगह दोनों कप्तानों ने फोटोशूट कराया है, वो जगह गुजरात के अडालज गांव में है। अडालज गांव गांधीनगर से 5 और अहमदाबाद से 18 किलोमीटर दूर है।

Follow : Google News Icon  
World Cup trophy photoshoot (PC-ICC)
World Cup trophy photoshoot (PC-ICC) | Image: self

ICC World Cup 2023: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी विरासत खड़ी करने के लिए तैयार हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व कप फाइनल का करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया के करोड़ों समर्थकों की प्रार्थनाओं और अपने 10 साथियों के साथ 5 बार के विश्व चैंपियन के खिलाफ इतिहास रचने उतरेंगे। इससे पहले शनिवार को दोनों टीमों के कप्तानों ने ट्रॉफी से साथ फोटोशूट कराया।

खबर में आगे पढ़ें...

  • रोहित-कमिंस ने कहां कराया फोटोशूट?
  • इस बावड़ी में 6 डिग्री कम रहता है तापमान
  • फाइनल जीतकर क्या इतिहास बनाएगा भारत?

फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ 'अडालज की बावड़ी' में फोटोशूट कराया। यह जगह किसी अजूबे से कम नहीं है। यहां का खूबसूरत नजारा और जबरदस्त नक्काशी को आप बार-बार देखना चाहेंगे। अडालज की बावड़ी एक सीढ़ीदार कुंआ (बावड़ी) है। दूर-दराज से लोग बड़ी संख्या में इसे देखने आते हैं। 

Cricket World Cup 2023

कहां है अडालज की बावड़ी?

वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ जिस जगह दोनों कप्तानों ने फोटोशूट कराया है, वो जगह गुजरात के अडालज गांव में है। अडालज गांव गांधीनगर से 5 और अहमदाबाद से 18 किलोमीटर दूर है। अष्टभुजाकार की और 5 मंजिला यह बावड़ी वास्तुकला का नायाब नमूना है। इसकी पहली मंजिल पर लगे संमरमर के पत्थर पर संस्कृत में लिखे आलेख से पता चलता है कि इसे रुदाबाई वाघेला वंश के राजा राणा वीर सिंह की पत्नी रानी रुदाबाई ने अपने पति की याद में बनवाया था। 

Advertisement
Cricket World Cup 2023

6 डिग्री कम रहता है तापमान

माना जाता है कि गुजरात से ही बावड़ी निर्माण की परम्परा की शुरूआत हुई थी। अडालज की बावड़ी फिलहाल भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित है। यह हिन्दू-इस्लामिक शिल्प कला का अद्भुत उदाहरण है। इसके अंदर का तापमान बाहर के तापमान से हमेशा 6 डिग्री कम ही रहता है। इसका निर्माण 1555 में कराया गया था।

Cricket World Cup 2023

इतिहास रच सकता है भारत

कपिल देव ने 1983 में जब लार्ड्स में विश्व कप ट्रॉफी उठाई थी तो यह भारतीय क्रिकेट में नए युग की शुरुआत थी। महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में जगह फाइनल में विजयी छक्का जड़ा, तो इससे विश्व क्रिकेट में भारत के दबदबे की शुरुआत हुई। ऑस्ट्रेलिया अब तक एकमात्र टीम है जिसने लगातार 11 जीत के साथ खिताब जीता है। टीम ने 2003 और 2007 में यह कारनामा किया था। रोहित की टीम अगर रविवार को खिताब अपने नाम करती है तो विश्व कप के इतिहास में यह कारनामा करने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनेगी।

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, शारदुल ठाकुर, इशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस, डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क, एडम जंपा, जोश हेजलवुड, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी और सीन एबट।

ये भी पढ़ें: इमरान खान जेल में, कैसे देखने आएगा 2023 वर्ल्ड कप फाइनल? आ रहे हैं दुनियाभर के पूर्व चैंपियन कप्तान

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 18 November 2023 at 17:34 IST