अपडेटेड 18 November 2023 at 13:23 IST
दूसरी बार पिता बने The Great Khali, शेयर किया लाडले संग क्यूट वीडियो
The Great Khali Welcomes Baby Boy: भारत के मशहूर रेसलर दलीप सिंह राणा (Dalip Singh Rana) के घर बेटे का जन्म हुआ है।
- खेल समाचार
- 2 min read

The Great Khali Welcomes Baby Boy: द ग्रेट खली दूसरी बार पिता बन गए हैं। भारत के मशहूर रेसलर दलीप सिंह राणा (Dalip Singh Rana) के घर बेटे का जन्म हुआ है। उनकी पत्नी हरमिंदर कौर (Harminder Kaur) ने अमेरिका के एक अस्पताल में लाडले को जन्म दिया है। खली के घर पूरे 9 साल बाद किलकारियां गूंजी हैं जिसके बाद वह बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने एक क्यूट वीडियो शेयर कर दोबारा पिता बनने की खुशखबरी साझा की है।
खबर में आगे पढ़ें-
- दूसरी बार पिता बने द ग्रेट खली
- पत्नी हरमिंदर कौर ने दिया बेटे को जन्म
- अमेरिका में पत्नी-बेटे संग समय बिता रहे खली
दूसरी बार पिता बने द ग्रेट खली
द ग्रेट खली इन दिनों सातवें आस्मां पर हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने नन्हे बेटे को हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने जिगर के टुकड़े को सीने से लगाया हुआ है। उन्होंने साथ ही फैंस को जानकारी दी कि उनकी पत्नी हरमिंदर कौर ने अमेरिका के एक मैटरनिटी होम में बेटे को जन्म दिया है।
दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने अपने बेटे को अनमोल हीरा बताते हुए खुशी जाहिर की। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने बेटे को गोद में लिए लाड करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि खली की एक बेटी भी है जिसका नाम अवलीन राणा (Avleen Rana) है और उसका जन्म 2014 में हुआ था।
Advertisement
कौन हैं द ग्रेट खली की पत्नी हरमिंदर कौर?
द ग्रेट खली की पत्नी का नाम हरमिंदर कौर है जो जालंधर के नूरमहल की रहने वाली हैं। खली और हरमिंदर की मुलाकात अरेंज मैरिज के उद्देशय से हुई थी। फिर कई मुलाकातों और एक-दूसरे को अच्छे से जानने के बाद खली और हरमिंदर ने 27 फरवरी 2002 को शादी कर ली।
फिर फरवरी 2014 में कपल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया जिसका नाम उन्होंने अवलीन राणा रखा है। अब उनके घर एक और नन्हा मेहमान आ गया है। जैसे ही खली ने अपने बेटे संग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, उनके फैंस और फॉलोअर्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 November 2023 at 13:22 IST