अपडेटेड 25 August 2023 at 18:18 IST

18 की उम्र में मालामाल हुए प्रज्ञानंद, Chess वर्ल्ड कप फाइनल हारकर भी जीते इतने रकम

आर प्रज्ञानंद ने शतरंग की दुनिया में अब नई पहचान बना ली है। वो चेस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे और सबसे युवा खिलाड़ी बने।

Follow : Google News Icon  
R Praggnanandha Prize Money. pc: TWitter
R Praggnanandha Prize Money. pc: TWitter | Image: self

R Praggnanandhaa Chess World Cup: भारत के 18 वर्षीय आर प्रज्ञानंद अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। शतरंज विश्व कप टूर्नामेंट में भारत के युवा खिलाड़ी भले ही फाइनल मैच हार गए लेकिन उन्होंने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी को अपनी चाल से लंबे समय तक फंसाए रखा। शतरंज विश्व कप 2023 में सिल्वर मेडल जीतकर प्रज्ञानंद ने भारत का नाम रोशन किया। 

खबर से जुड़ी 3 अहम बातें 

  • भारत के चेस प्लेयर ने विश्व कप में दिखाया दम 
  • शतरंज विश्व कप 2023 में जीता सिल्वर मेडल 
  • 18 साल की उम्र में मालामाल हुए प्रज्ञानंद 

18 साल की उम्र में मालामाल हुए प्रज्ञानंद 

आर प्रज्ञानंद ने शतरंग की दुनिया में अब नई पहचान बना ली है। वो चेस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे और सबसे युवा खिलाड़ी बने। फाइनल मुकाबला हारकर भी प्रज्ञानंद पर पैसों की बारिश हुई।

FIDE शतरंज वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को 110K अमेरिकी डॉलर यानि लगभग 90,93,551 रुपये मिले, जबकि उपविजेता प्रज्ञानंद को 80,000 अमेरिकी डॉलर यानि लगभग 66,13,444 रुपये मिले हैं। 

पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर ने दी बधाई 

शतरंज विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रज्ञानंद को पीएम मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुबारकबाद दी। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए 18 वर्षीय खिलाड़ी की खास उपलब्धि की जमकर सराहना की। 

Advertisement

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ''हमें फिडे विश्व कप में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए प्रज्ञानंद पर गर्व है! उन्होंने अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया और फाइनल में दुर्जेय मैग्नस कार्लसन को कड़ी टक्कर दी। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. उन्हें आगामी टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाएं।''

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 25 August 2023 at 18:18 IST