अपडेटेड 26 August 2021 at 16:22 IST
नीरज चोपड़ा का जेवलिन फाइनल मुकाबले से पहले हो गया था 'गायब', लेकर घूम रहा था पाकिस्तानी खिलाड़ी- वीडियो आया सामने
टोक्यो ओलम्पिक में नीरज चोपड़ा का जेवलिन फाइनल मुकाबले से पहले ही गायब हो गया था। उसे एक पाकिस्तानी खिलाड़ी लेकर घूम रहा था।
- खेल समाचार
- 2 min read

टोक्यो ओलम्पिक में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की जीत ने एक नया इतिहास लिख दिया है। नीरज ने ओलंपिक के जेवलिन थ्रो मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया था। नीरज चोपड़ा ने 125 साल के ओलंपिक इतिहास में भारत के पहले ट्रैक एंड फील्ड में गोल्ड मेडल जीता है। नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत में अभी तक जश्न का माहौल है। शायद आपको न पता हो कि जिस जेवलिन से नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था वह मुकाबले से पहले कहीं खो गया था और बाद में पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम के पास से मिला।
टोक्यो ओलंपिक के जेवलिन थ्रो के मुकाबले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि फाइनल मुकाबले के दौरान अपनी बारी पर थ्रो करने से पहले नीरज (Neeraj Chopra) अपने जेवलिन को ढूंढ रहे थे। फिर उन्होंने देखा कि उनका जेवलिन पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम के पास है। अरशद नदीम नीरज के जेवलिन को लेकर घूम रहे थे। जब नीरज चोपड़ा ने यह देखा तो वह अरशद नदीम पास गए और अपना जेवलिन वापस ले लिया।
नीरज ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में भी किया है। उन्होंने बताया कि "फाइनल की शुरुआत से पहले अपना जेवलिन ढूंढ रहा था, क्योंकि मुझे वो मिल नहीं रहा था। इसके बाद उन्होंने अचानक देखा कि अरशद नदीम जेवलिन को अपने हाथों में लेकर घूम रहे हैं। तब उन्होंने अरशद नदीम से कहा, 'भाई यह जेवलिन मुझे दे दो क्योंकि यह मेरा जेवलिन है। मुझे बस अब थ्रो करने जाना है, तब नदीम ने मुझे जेवलिन वापस दिया।"
इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics: भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास; जश्न में डूबा देश
Advertisement
आगे उन्होंने कहा कि उसी वक्त सबने यह देखा होगा कि "मैंने पहला थ्रो कितनी जल्दबाजी में किया था। क्योंकि थ्रो फेंकने का टाइम तय होता है।"
उन्होंने आगे कहा कि अरशद ने भी फाइनल राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने फाइनल में भी कुछ थ्रो काफी अच्छे फेंके थे। मुझे लगता है कि यह पाकिस्तान के लिए अच्छा है। क्योंकि नदीम के प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के युवाओं में जेवलिन थ्रो को लेकर दिलचस्पी बढ़ेगी और वो भविष्य में इंटरनेशनल इवेंट में बेहतर प्रदर्श करेंगे। उन्होंने पाकिस्तान के लोगों से नदीम का हौसला बढ़ाने और उनका सपोर्ट करने की अपील भी की। वहीं आपको बता दें कि पाकिस्तान के अरशद नदीम, नीरज चोपड़ा को अपना आदर्श मानते हैं।
इसे भी पढ़ें- 'गोल्डन बॉय' नीरज को XUV700 दीजिए', ट्विटर पर यूजर ने की डिमांड तो आनंद महिंद्रा ने फौरन दिया ये आदेश
Advertisement
Published By : Chandani sahu
पब्लिश्ड 26 August 2021 at 16:14 IST