अपडेटेड 21 December 2022 at 16:13 IST

क्या सच में सोने के जूते पहनते हैं Lionel Messi? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, इतने पैसों में आ जाएगा महीने भर का राशन

दुनियाभर के फैंस लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए गूगल सर्च करने लगे। किसी ने उनकी उम्र सर्च की तो किसी ने उनकी पत्नी के बारे में जानना चाहा।

Follow : Google News Icon  
PC:AP
PC:AP | Image: self

अर्जेंटीना (Argentina) के स्टार प्लेयर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने आखिरकार अपना सपना पूरा कर लिया है। कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर इतिहास रच दिया। अर्जेंटीना के वर्ल्ड चैंपियन बनते ही दुनियाभर में मौजूद मेसी के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

दुनियाभर के फैंस मेसी के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए गूगल सर्च करने लगे। किसी ने उनकी उम्र सर्च की तो किसी ने उनकी पत्नी के बारे में जानना चाहा। मेसी को क्या पसंद है क्या नहीं ये सब लोगों ने खंगाल लिया। इस बीच एक हैरान करने के वाली बात सामने आई, जिसनें आम लोगों का माथा घूमा दिया। 

मेसी के जूते की कीमत जानते हैं आप?

लियोनेल मेसी के बारे में सर्च करते-करते सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके जूते ने बटोरी। मैदान पर अपने पैर से जादू दिखाने वाले मेसी के जूते की कीमत (Messi Shoes Price) जानकर फैंस हैरान हो गए। इस बीच ऐसी भी अफवाहें उड़ी कि अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी सोने के जूते पहनते हैं। हालांकि, पहले तो ये साफ कर देते हैं कि उनका जूता सोने का नहीं है। 

लियोनेल मेसी जो जूते पहनकर मैदान पर धमाल मचाते हैं वो रिपोर्ट के अनुसार एडिडास कंपनी का है। मेसी इन जूतों को पहहने के लिए कंपनी से पैसे भी लेते हैं। मेसी के जूते की कीमत 355 यूएस डॉलर है यानि भारतीय करेंसी में इसकी कीमत तकरीबन 30,000 रुपये होगी। जी हां, एक ऐसा रकम जिससे आम आदमी के परिवार का महीने भर का राशन आराम से खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

मेसी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह हाथों में वर्ल्ड कप ट्रॉफी (FIFA World Cup trophy) पकड़े हुए सोते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए खिलाड़ी ने लिखा- ‘गुड मॉर्निंग’।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Leo Messi (@leomessi)

उन्होंने जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था जिसने रिकॉर्ड रच दिया। उनका ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाला पोस्ट बन गया है। अर्जेंटीना बनाम फ्रांस (Argentina vs France) फाइनल के बाद फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी पकड़े हुए उन्होंने एक पोस्ट किया था जिसपर लोगों के धड़ाधड़ लाइक्स आने लगे और अभी भी आंकड़ा केवल बढ़ता ही जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: World Cup Trophy को सीने से चिपकाकर सोए Lionel Messi, जमकर Viral हो रही तस्वीरें

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 21 December 2022 at 16:13 IST