अपडेटेड 28 August 2021 at 14:04 IST

ओलंपिक पदक विजेताओं का सम्मान: मेट्रो स्टेशन पिलर पर बनाई गई नीरज चोपड़ा, रविया दहिया समेत मेडल विजेताओं की तस्वीर

टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) खत्म हो चुका है, लेकिन अभी भी भारत में टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले विजेताओं का सम्मान किया जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
| Image: self


टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) खत्म हो चुका है, लेकिन अभी भी भारत में टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले विजेताओं का सम्मान किया जा रहा है। इस बीच टोक्यो ओलंपिक मेडल (Olympics medal) जीतने वाले एथलीटों, खिलाड़ियों के सम्मान में मेट्रो पिलर पर उनकी तस्वीर बनाई गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली के पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के पिलर पर टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं की तस्वीर बनाई गई है। पिलरों पर गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra), रवि दहिया (Ravi Dahiya), मीराबाई चानू (Mirabai Chanu), लवलीना बोरगोहेन  (Lovlina Borgohain),पीवी सिंधु (PV Sindhu), बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) और पुरुष हॉकी (Hockey) टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की तस्वीरें बनाई गई हैं। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में इस बार सात मेडल जीता था। जिसमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार कांस्य शामिल है।

नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कि वो एकल स्पर्धा में भारत की तरफ से ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जो ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इनसे पहले 2008 में अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।  

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान: पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को 'चूरमा' और पीवी सिंधु को खिलाई आइसक्रीम, देखें VIDEO

Advertisement

रवि दहिया

रवि दहिया टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए थे। रवि दहिया ने कुश्ती 57 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया।

मीराबाई चानू

टोक्यो ओलंपिक 2020 में पहले ही दिन मीराबाई चानू ने भारत का तिरंगा लहराया था। मीराबाई चानू ने वेटलिंफ्टिंग में देश के लिए रजत पदक जीता था। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा और पीवी सिंधु ने सम्मान मिलने के बाद पीएम का किया शुक्रिया, बोले- 'तिरंगा फहराते देख भर जाता है दिल'

लवलीना बोरगोहेन

टोक्‍यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला बॉक्‍सर लवलीना बोरगोहेन ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का सिर ऊंचा किया था।

पीवी सिंधु 

पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक जीतकर सिंधु ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय और देश की पहली महिला एथलीट बन गईं हैं। इनसे पहले सुशील कुमार भी दो मेडल जीत चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा और पीवी सिंधु ने सम्मान मिलने के बाद पीएम का किया शुक्रिया, बोले- 'तिरंगा फहराते देख भर जाता है दिल'

बजरंग पुनिया 

सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इन्होंने रेसलिंग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। 

भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी 41 साल बाद ओलंपिक में मेडल जीता है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि भारतीय टीम ने कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच को जीतकर देश का नाम रोशन किया है। भारत ने हॉकी में इस बार कांस्य पदक जीता है।

Published By : Ritesh Mishra

पब्लिश्ड 28 August 2021 at 14:04 IST