अपडेटेड 30 September 2023 at 16:28 IST

धोनी की कप्तानी पर गौतम गंभीर ने किया ऐसा कमेंट, माही के फैंस को कभी नहीं होगा यकीन!

भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर अपने बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। गंभीर ने भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के योगदान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है

Follow : Google News Icon  
BCCI

Gautam Gambhir & MS Dhoni
BCCI Gautam Gambhir & MS Dhoni | Image: self

Gautam Gambhir on MS Dhoni Captaincy: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के बारे में कई तरह की बातें बोलते रहे हैं। लेकिन इस बार गौतम गंभीर ने धोनी की कप्तानी के बारे में कुछ ऐसा कहा कि धोनी के किसी भी फैंस को उनकी इस बात पर विश्वास नही होगा। 

खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...

  • टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने धोनी के बारे में बोली बड़ी बात 
  • धोनी की कप्तानी के बारे में बोले गंभीर
  • धोनी के फैंस को नही हो रहा यकीन 

भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर अपने बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। गंभीर ने भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के योगदान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनहोंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के मामले में कोई बराबरी नहीं कर सकता। 

उन्होंने कहा, “भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी की कप्तानी की बराबरी कोई नहीं कर सकता, कई कप्तान आए हैं और कई कप्तान आएंगे लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई उनकी कप्तानी की बराबरी कर सकता है। वह शख्स जिसने अपनी कप्तानी में 3 आईसीसी ट्रॉफी जीतीं, मुझे नहीं लगता कि इससे बड़ी कोई उपलब्धि हो सकती है।”

धोनी की कप्तानी में भारत ने जीती तीन आईसीसी ट्रॉफी 

धोनी की कप्तानी में भारत 3 आईसीसी खिताब जीतने में सफल रहा जिसमें वनडे और T20 वर्ल्ड कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी शामिल है। 2019 वर्ल्ड कप धोनी का आखिरी विश्व कप था जिसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

Advertisement

धोनी और गंभीर ने वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में खेली थी शानदार पारी 

धोनी ने 2007 में भारत के कप्तान के रूप में पदभार संभाला था उन्हें अपने पहले ही साल में T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रहे। गंभीर और धोनी ने मिलकर ही ICC वर्ल्ड कप 2011 का खिताब टीम इंडिया को जिताया था। टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों ने शानदार अर्धशतक जड़े थे। धोनी ने नाबाद 91 रन बनाए थे जबकि गंभीर ने 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें- 'भारत की वर्ल्ड कप टीम में अच्छे खिलाड़ी जरूर, लेकिन...' युवराज सिंह ने इन 2 खिलाड़ियों के सपोर्ट में कह दी बड़ी बात
 

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 30 September 2023 at 16:28 IST