मुंबई के कोच बने रहेंगे ओंकार साल्वी, संजय पाटिल को बनाया गया चीफ सेलेक्टर

मुंबई की घरेलू क्रिकेट टीम को लेकर एक खबर आई है। MCA ने ओंकार साल्वी को मुंबई की रणजी ट्रॉफी का हेड कोच बरकरार रखा है, जबकि संजय पाटिल को चीफ सेलेक्टर बनाया है।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Ranji Team
मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम | Image: PTI

Domestic Cricket: देश में इस वक्त IPL की धूम मची हुई है। IPL का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का ये सीजन बेहद खराब रहा है। बहरहाल इस बीच मुंबई की घरेलू क्रिकेट टीम में बदलाव हुए हैं।

ओंकार साल्वी रणजी ट्रॉफी विजेता मुंबई टीम के हेड कोच बने रहेंगे, जबकि संजय पाटिल को राजू कुलकर्णी की जगह चयन समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है। कुलकर्णी अब मुंबई क्रिकेट संघ की क्रिकेट सुधार समिति के प्रमुख होंगे। 

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने 2024-25 के लिए एक घोषणा में कहा कि पाटिल सीनियर पुरूष अंडर 23 चयन समिति के प्रमुख होंगे, जिसमें रवि ठाकेर, जीतेंद्र ठाकरे, किरण पवार और विक्रांत येलिगाति भी शामिल होंगे। मुंबई और बड़ौदा के पूर्व क्रिकेटर राजेश पवार अंडर-23 पुरुष टीम के हेड कोच होंगे। दिनेश लाड पुरुषों की अंडर-19 टीम के मुख्य कोच होंगे, जबकि दीपक जाधव अंडर 19 चयन समिति के प्रमुख होंगे।

मुंबई की सीनियर महिला टीम की मुख्य कोच सुनेत्रा परांजपे होंगी, जबकि अजय कदम अंडर-23 टीम के कोच होंगे। लाया फ्रांसिस महिलाओं की सीनियर और अंडर-23 चयन समिति की प्रमुख होंगे। इसके सदस्यों में सीमा पुजारी, श्रृद्धा चव्हाण, शीतल साकरू और कल्पना कार्डोसो शामिल हैं। सर्वेश दामले महिला अंडर 19 टीम की मुख्य कोच और सुनीता सिंह मुख्य चयनकर्ता होंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें- T20 World Cup को लेकर गांगुली ने कोहली को दी अहम सलाह, IPL का दिया हवाला

Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड