अपडेटेड 11 October 2024 at 17:23 IST
खिलाड़ी छोड़िए Manu Bhaker के आगे मॉडल भी फेल, रैंप वॉक से मचाई तबाही; लुक देख उड़ जाएंगे होश- VIDEO
2024 पेरिस ओलंपिक में दो-दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय निशानेबाज Manu Bhaker ने रैंप वॉक में तबाही है। उनका कातिलाना लुक देख आपके होश उड़ जाएंगे।
- खेल समाचार
- 2 min read

Manu Bhaker Ramp Walk: आपने मनु भाकर (Manu Bhaker) को अब तक खेल के मैदान पर झंडे गाड़ते हुए और पोडियम (Podium) पर मेडल लेते देखा होगा, लेकिन भारत की इस स्टार निशानेबाज ने अब मॉडलिंग (Modeling) में एंट्री मारी है।
खेल के मैदान पर खिलाड़ियों को धूल चटाने के बाद अब मनु भाकर (Manu Bhaker) ने मॉडलिंग की दुनिया में गदर मचाया है। ओलंपिक मेडलिस्ट (Olympic Medalist) मनु भाकर (Manu Bhaker) ने रैंप वॉक (Ramp Walk) में ऐसी तबाही मचाई है कि मॉडल्स को फेल कर दिया है।
मनु भाकर ने मॉडलिंग में उड़ा गर्दा
अब तक खेल के मैदान पर दम दिखाती आईं मनु भाकर (Manu Bhaker) ने मॉडलिंग (Modeling) में गर्दा उड़ाया है। दरअसल मनु भाकर (Manu Bhaker) ने शुक्रवार, 11 अक्टूबर को दिल्ली में एक फैशन शो में हिस्सा लिया। इस दौरान मनु भाकर रैंप वॉक (Ramp Walk) करती नजर आईं और महफिल लूट ली।
Advertisement
मनु भाकर रैंप वॉक के दौरान कातिलाना लुक में नजर आ रही हैं, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। मनु भाकर ने जबरदस्त ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है, जो लोगों को आकर्षित कर रही है। उन्होंने ड्रेस के ऊपर हरे रंग का जैकट टांग रखा है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन
Advertisement
दरअसल मनु भाकर (Manu Bhaker) ने 2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। 22 साल की इस निशानेबाज ने ओलंपिक (Olympics) में दो-दो ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) जीते थे और वो ऐसा करने वालीं आजाद भारत की पहली और इकलौती एथलीट हैं। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस कामयाबी के बाद उनकी ब्रांड वेल्यू में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
सरकार ने बनाया ब्रांड एंबेसडर
बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में युवा स्टार भारतीय निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) को पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। दरअसल मनु भाकर के पिता इंडियन नेवी में हैं। उनके पिता राम किशन भाकर मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर हैं। मनु भाकर (Manu Bhaker) ने कई बार सार्वजनिक मंच से इसका जिक्र किया है। मनु भाकर (Manu Bhaker) ने हाल ही में एक बयान में बताया था कि उन्होंने अपना काफी समय समुद्री जहाज में बिताया है।
ये भी पढ़ें- Pakistan को धोने के बाद Joe Root ने अंडरवियर समेत मैदान पर सुखाई जर्सी, PHOTO ने लगाई आग
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 11 October 2024 at 17:23 IST