अपडेटेड 10 February 2026 at 19:26 IST
T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का धमाका, लगातार दूसरी जीत दर्ज की; UAE को 10 विकेट से रौंदा
New Zealand vs UAE: मंगलवार, 10 फरवरी को न्यूजीलैंड बनाम UAE के बीच मैच खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने UAE टीम को बुरी तरह रौंदते हुए 10 विकेट से हरा दिया है। टूर्नामेंट में कीवी टीम की ये लगातार दूसरी जीत है।
- खेल समाचार
- 2 min read

New Zealand vs UAE: मंगलवार, 10 फरवरी को न्यूजीलैंड बनाम UAE के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 11वां मैच खेला गया। यह मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से रौंद दिया है। टूर्नामेंट में कीवी टीम की ये लगातार दूसरी जीत है।
इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया और 10 विकेट से यूएई को रौंद दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाजों में यूएई के गेंदबाजों को मैदान के चारों तरफ जमकर दौड़ाया।
न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाजों का जलवा
न्यूजीलैंड बनाम UAE के बीच के बीच खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाजों ने UAE के गेंदबाजों को जमकर धोया। एक तरफ न्यूजीलैंड के विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज टीम सेफ़र्ट ने महज 42 गेंदों में ताबड़तोड़ नाबाद 89 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए।
टीम सेफ़र्ट का साथ फिन एलन ने भी खूब निभाया। फिन एलन ने भी UAE के गेंदबाजों को जमकर धोया। उन्होंने महज 50 गेंदों में ताबड़तोड़ नाबाद 84 रन बनाए। फिन एलन ने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। दोनों ने आसानी से न्यूजीलैंड को जीत दिला दी।
Advertisement
न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत
न्यूजीलैंड की टीम ने यूएई को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले न्यूजीलैंड बनाम अगफानिस्तान के बीच रविवार, 8 फरवरी को मैच खेला गया है। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीता था। मैच में अफगानिस्तान ने 183 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में भी हासिल कर लिया था।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 10 February 2026 at 19:17 IST