IND vs NZ T20: पांचवें टी20 में टीम इंडिया की हार, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया, सीरीज 3-2 से भारत के नाम

IND vs NZ T20: टीम इंडिया और न्यूजीलेंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 रविवार को खेला गया, जिसे न्यूजीलैंड ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया। कीवी की जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट, जिन्होंने 93 रन की पारी खेली।

New Zealand vs India 5th T20 RESULT
पांचवें टी20 में टीम इंडिया की हार, सीरीज 3-2 से भारत के नाम | Image: ANI

IND vs NZ T20: टीम इंडिया और न्यूजीलेंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 रविवार (1 नवम्बर) को हैमिलटन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला गया, जिसे न्यूजीलैंड ने आसानी से भारत को 7 विकेट से हरा दिया। कीवी की जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट, जिन्होंने 93 रन की पारी खेली। हालांकि, हार के बाद भी सीरीज 3-2 से भारत के नाम रहा। 

इससे पहले मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड को 192 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत के जवाब में न्यूजीलैंड 2 ओवर शेष रहते हुए महज 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। कीवी की जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट, जिन्होंने ताबड़तोड़ 93 रन की पारी खेली। 

टिम सीफर्ट की ताबड़तोड़ 93 रन की पारी

कीवी की जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने महज 50 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से तूफानी अंदाज में 93 रन बनाए। टिम सीफर्ट के अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 38 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए। 

गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन

टी20 सीरीज का पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। सबसे अधिक वरुण चक्रवर्ती ने दिए। उन्होंने 4 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट लिए। इसके बाद भुवि ने 4 ओवर में 41 रन, अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 40 रन और प्रिंस यादव ने 3 ओवर में 35 रन दिए।

Advertisement

श्रेयस-ईशान की अर्धशतकीय पारी गई बेकार

इससे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकिपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी पारी जीत न दिला सकी। ईशान किशन ने महज 32 गेंदों का समाना करते हुए पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 61 रन बनाए।

वहीं, ईशान के अलावा, कप्तान श्रेयस ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने महज 23 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: शुभमन के रिएक्शन से टूटा पाकिस्तानी फैन का दिल, भिड़ गई थी अपने ही देश के खिलाड़ी से, VIDEO में बयां किया दर्द

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड