IND vs NZ T20: पांचवें टी20 में श्रेयस-ईशान का बल्ला जमकर गरजा, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 192 रनों का लक्ष्य
IND vs NZ T20: टीम इंडिया और न्यूजीलेंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 आज हैमिलटन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड को 192 रनों का लक्ष्य दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs NZ T20: टीम इंडिया और न्यूजीलेंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 रविवार (1 नवम्बर) को हैमिलटन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। आखिरी मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड को 192 रनों का लक्ष्य दिया है। पांचवें टी20 में कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकिपर बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला।
श्रेयस-ईशान का बल्ला जमकर गरजा
टी20 सीरीज का पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा, ईशान किशन का भी बल्ला जमकर गरजा, जिसके चलते भारत ने न्यूजीलैंड को 192 रनों का लक्ष्य दिया। ईशान किशन ने महज 32 गेंदों का समाना करते हुए पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 61 रन बनाए।
वहीं, ईशान के अलावा, कप्तान श्रेयस ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने महज 23 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217 से अधिक रहा।
नमन धीर और रेड्डी की उपयोगी पारी
श्रेयस और ईशान के बाद अंत में नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम के लिए उपयोगी पारी खेली। नमन ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। वहीं, 17 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्के की मदद से रेड्डी ने 22 रन बनाए। वहीं, संजू (4 रन) और अभिषेक (1 रन) कुछ खास नहीं कर पाए।