Neeru Dhanda: किसान की बेटी ने बंदूक से दिखाया दम, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में गोल मेडल जीत भारत का फहराया परचम

Asian Shooting Championship: भारत की बेटी नीरू ढांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को श्यामकेंट में चल रही 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिला ट्रैप में एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता और टीम स्पर्धा में भी भारत को शीर्ष पर पहुंचाया।

Follow : Google News Icon  
Neeru Dhanda Traps Gold medal at Asian Shooting Championship India Women Team also secure gold
Neeru Dhanda | Image: @TheKhelIndia

Asian Shooting Championship: भारत की बेटी नीरू ढांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को श्यामकेंट में चल रही 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिला ट्रैप में एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता और टीम स्पर्धा में भी भारत को शीर्ष पर पहुंचाया।

हाल ही में लोनाटो में हुए ISSF विश्व कप में चौथे स्थान पर रहने के बाद, 23 वर्षीय नीरू ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल में 50 में से 43 निशाने लगाकर एशियाई खिताब अपने नाम किया। यह जीत उनका पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है, जिसने इस उपलब्धि को और भी खास बना दिया। वो कतर की रे बासिल (37) से काफी आगे रहीं, जबकि साथी भारतीय निशानेबाज आशिमा अहलावत ने 29 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता और भारत के लिए दोहरा पोडियम स्थान हासिल किया।

किसान की बेटी बनी एशियन चैंपियन

भारत ने महिला ट्रैप टीम में भी स्वर्ण पदक जीता, जिसमें नीरू, आशिमा और प्रीति रजक ने कुल 319 अंक बनाए, जो चीन (रजत) और कुवैत (कांस्य) से आगे रहा। अन्य स्पर्धाओं में, भौनीश मेंदीरत्ता ने पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता, लेकिन 45 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक से चूक गए। वह चीन के क्यूई यिंग से केवल दो हिट पीछे रहे। चीन के चेन पेंगयु ने कांस्य पदक जीता।

नीरू ढांडा के डबल गोल्ड की वजह से एशियन चैंपियनशिप में भारत ने अंकतालिका में जबरदस्त छलांग लगाई है। भारत ने अब तक कुल 17 मेडल जीता है, जिसमें 7 गोल्ड, 3 सिल्वर और 7 कांस्य पदक शामिल है। 

Advertisement
Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड