अपडेटेड 2 March 2024 at 22:56 IST
पंजाब एफसी को हराकर ISL प्लेऑफ में पहुंची मुंबई सिटी एफसी, इस खिलाड़ी ने दिखाया जलवा
इंडियन सुपर लीग में मुंबई सिटी एफसी ने जबरदस्त धमाका किया है। मुंबई एफसी सिटी ने पंजाब एफसी को हराकर नॉकआउट में प्रवेश कर लिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Mumbai City FC qualifies for ISL playoffs by defeating Punjab FC: मुंबई के फुटबॉल फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल मुंबई सिटी एफसी ने पंजाब एफसी को हराकर इंडियन सुपर लीग (ISL) के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को पंजाब एफसी के खिलाफ 3-2 से शानदार जीत दर्ज कर नॉकआउट में जगह बनाई है।
इस जीत के साथ मुंबई की टीम 35 अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर चल रही ओडिशा एफसी के साथ बराबरी पर आ गई है। ओडिशा एफसी हालांकि तालिका में बेहतर गोल अंतर (प्लस 15) मुंबई सिटी (प्लस 14) से ऊपर बनी हुई है।
इससे पहले मुंबई सिटी ने पंजाब एफसी के खिलाफ मैच में 2-1 से जीत हासिल की थी। शनिवार को मुंबई सिटी के लिए लालियानजुआला चांगटे ने 16वें मिनट में और गुआरोटजेना ने 53वें और 64वें मिनट में दो गोल किए, जिससे टीम इस सत्र में 10वीं जीत दर्ज करने में सफल रही।
Advertisement
पंजाब एफसी के लिए मादिह तलाल ने 37वें और विल्मर जोर्डन गिल ने 39वें मिनट में गोल किया।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद में होगा बड़ा बदलाव! इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है कमान
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 2 March 2024 at 22:56 IST