ऋषिकेश की वादियां, पत्नी का साथ; MS Dhoni ने गढ़वाली गाने पर लगाए ठुमके तो सोशल पर लग गई आग, VIDEO

ऋषिकेश में माही और साक्षी को गढ़वाली गाने पर डांस करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिाय पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ms dhoni dance viral video
धोनी का डांस VIDEO | Image: X- @TheCric8Boy

MS Dhoni Dance Viral Video: 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी अक्सर ही किसी न किसी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं। धोनी भले ही क्रिकेट के मैदान में अब सिर्फ IPL में नजर आते हैं। इस बीच धोनी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं।

धोनी इन दिनों अपनी वाइफ साक्षी के साथ ऋषिकेश में फैमिली टाइम एंजॉय कर रहे हैं। यहां से धोनी और साक्षी का एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहाड़ी गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है।

माही का डांस VIDEO छाया

वायरल वीडियो ऋषिकेश का बताया जा रहा है। इसमें धोनी और साक्षी के साथ कुछ पहाड़ी लोग भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान माही को पहाड़ी सॉन्ग पर डांस करते देखा जा सकता है। सबके साथ डांस करते हुए धोनी स्टेप्स कॉपी करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे की मुस्कान पर फैंस दिल हार बैठे हैं।

फैंस लूटा रहे जमकर प्यार

माही के साथ साक्षी को 'गुलाबी शरारा' गाने पर भी थिरकते हुए देखा जा सकता है। धोनी को बहुत कम ही इस तरह डांस करते हुए देखा जाता है। ऐसे में उनके इस वीडियो ने लोगों को खुश कर दिया।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराखंड से गहरा संबंध है। उनका पैतृक अल्मोड़ा जिले के गांव ल्वाली में स्थित है। कुछ समय पहले भी माही अपने पैतृक गांव पहुंचे थे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 5 साल से ज्यादा समय हो गया है और अब वो सिर्फ IPL में ही खेलते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2025 के लिए उन्हें को 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। पिछले सीजन में ही वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से दूर हो गए थे। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को CSK की कमान सौंपी गई थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PV Sindhu के घर बजने वाली है शहनाई, एक महीने में ही तय हुआ पूरा कार्यक्रम, कौन हैं होने वाले पति?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड