MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया बैटिंग का न्योता, ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग 11
MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मैच आज यानी रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में MI ने टॉस जीतकर पहले KKR को बैटिंग करने का न्योता दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का दूसरा मैच रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पाण्ड्य ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया है। दोनों ही टीमें अपने पहले मैच में जीत के साथ सीजन का आगाज करना चाहेगी।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
MI-KKR हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में मुंबई इंडियंस का पलड़ा कोलकाता नाइट राइडर्स पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस ने 24 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 मुकाबलों में जीत मिली है।
Advertisement
वानखेड़े में कैसा है MI का रिकॉर्ड?
मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार और मजबूत रहा है। टीम ने यहां आईपीएल के 92 मुकाबले में से 57 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, अपने घरेलू मैदान पर भी मुंबई अपने शुरुआती चार मुकाबले हार चुकी है।