अपडेटेड 20 March 2024 at 23:20 IST
सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश, हरियाणा और झारखंड
मध्य प्रदेश, हरियाणा और झारखंड ने हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित 14वीं महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Women's National Hockey Championship 2024: मध्य प्रदेश, हरियाणा और झारखंड ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को पुणे में अपने-अपने मैच जीतकर 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।
मध्य प्रदेश ने क्वार्टर फाइनल में बंगाल को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीम निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थी, लेकिन पेनल्टू शूटआउट में MP ने बाजी मारी।
हरियाणा की टीम को हालांकि ओडीशा को हराने में किसी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उसने भारतीय हॉकी टीम की फॉरवर्ड दीपिका के दो गोल की मदद से 4-1 से जीत दर्ज की। नेहा गोयल और नवनीत कौर ने भी हरियाणा की तरफ से गोल किए। ओडीशा की तरफ से एकमात्र गोल नेहा लाकड़ा ने किया।
क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मुकाबले में झारखंड ने मिजोरम को 2-1 से पराजित किया। झारखंड की तरफ से दीपिका सोरेंग और संगीता कुमारी ने जबकि मिजोरम के लिए लालरिम्सियामी ने गोल किया।
Advertisement
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 20 March 2024 at 23:20 IST