IPL 2026: RR की घातक गेंदबाजी के सामने LSG के बल्लेबाज धराशायी, राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से दी मात

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसे राजस्थान के 'रजवाड़ों' ने 40 रन से मैच को जीत लिया है।

Follow : Google News Icon  
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals 32nd Match result
राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से दी मात | Image: IPL

IPL 2026 LSG vs RR: बुधवार, 22 अप्रैल को आईपीएल 2026 में 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस राजस्थान रॉयल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसे राजस्थान के 'रजवाड़ों' ने लखनऊ के 'नवाबों' को 40 रन से हराकर मैच को आसानी से जीत लिया है। 

इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और राजस्थान की टीम पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन का लक्ष्य दिया। RR के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 119 रन ही बना पाई और राजस्थान के इस मैच को 40 रन से जीत लिया।

RR की टीम को जडेजा ने संभाला

राजस्थान को जीत दिलाने में राजस्थान के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की भूमिका सबसे अहम रही। उन्होंने तो पहले बल्ले से टीम को संभाला और उसके बाद गेंद से भी विकेट चटकाए। एक समय में राजस्थान ने महज 77 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन बाद में रविंद्र जडेजा ने 29 गेंद पर नाबाद 43 रन की पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं, जडेजा ने 1 विकेट भी चटकाए।  

RR की घातक गेंदबाजी के सामने  LSG धराशायी

लखनऊ की गाड़ी को महज 119 रन पर रोकने का काम राजस्थान के गेंदबाजों के बखूबी तरीके से किया। राजस्थान की तरफ से सबसे अधिक जोफ्रा आर्चर ने विकेट चटकाए। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, बृजेश शर्मा और बर्गर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

LSG के तीन मुख्य बल्लेबाज शून्य पर आउट

लखनऊ सुपर जायंट्स के हारने की मुख्य वजह टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का फ्लॉप होना रहा। लखनऊ के सलामी बल्लेबाज आयुष बडोनी के अलावा, एडेन मार्कराम बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वहीं, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत भी शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि, एक तरफ से मिचेल मार्श ने दम दिखाया पर वो भी 55 के स्कोर पर आउट हो गए।

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड