अपडेटेड 24 March 2026 at 22:10 IST
IPL 2026: शादी से पहले रिंकू सिंह के लिए आई बड़ी खुशखबरी, KKR में बढ़ा कद, मिली ये अहम जिम्मेदारी
Rinku Singh: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से शुरू होने वाला है। पहला मैच RCB और SRH के बीच खेला जाएगा। आईपीएल शुरू होने से पहले KKR ने रिंकू सिंह को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rinku Singh: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच महज 4 दिन बाद शुरू होने वाला है। इस साल IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से शुरू होने वाला है। लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह की किस्मत चमक उठी है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान बना दिया है। वहीं, इस सीजन आजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते रहेंगे।
रिंकू सिंह KKR के बने उपकप्तान
वैसे तो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल में 29 मार्च को मुंबई में अपने अभियान का आगाज करेगी, लेकिन उससे पहले ही रिंकू सिंह की किस्मत चमक उठी है। मंगलवार को ‘Knights Unplugged’ इवेंट के दौरान KKR ने रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाने का ऐलान किया। वहीं, इस सीजन आजिंक्य रहाणे KKR की कप्तानी करते रहेंगे।
2018 से KKR के लिए खेल रहे रिंकू सिंह
रिंकू सिंह साल 2018 से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। रिंकू सिंह को केकेआर ने 2018 में 80 लाख रुपये में अपने टीम में शामिल किया था। वहीं, 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया। रिंकू की किस्मत तब चमकी जब उन्होंने साल 2023 में लगातार 5 गेंद पर 5 छक्के मारकर केकेआर को जीत दिलाई थी। रिंकू सिंह ने IPL में अब तक कुल 59 मैच खेले हैं।
Advertisement
KKR का आईपीएल 2026 शेड्यूल
- 29 मार्च, रविवार केकेआर vs मुंबई इंडियंस, मुंबई
- 2 अप्रैल, गुरुवार केकेआर vs सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता
- 6 अप्रैल, सोमवार केकेआर vs पंजाब किंग्स, कोलकाता
- 9 अप्रैल, गुरुवार केकेआर vs लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता
आईपीएल 2026 के लिए KKR का स्क्वाड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन ऐलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 21:46 IST