Ishan Kishan: सरकारी कर्मचारी बने ईशान किशन! क्रिकेट से मिला ब्रेक तो दफ्तर में संभाली कुर्सी, वायरल हुआ फोटो
Ishan Kishan: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो गले में ID कार्ड लटकाए बैंक में नौकरी करने पहुंचे हैं। आइए जानते हैं क्या पूरा मामला।
- खेल समाचार
- 2 min read

Ishan Kishan: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बल्ले से दूर नौकरी की फील्ड में गर्दा मचा रहे हैं। दरअसल, ईशान किशन हाल में ही गले में ID कार्ड लगाए बिहार की राजधानी पटना में स्थित RBI की ब्रांच में नजर आए।
ऑफिस पहुंचे ईशान किशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ईशान किशन गले में आरबीआई का आई कार्ड पहने बैंक के अन्य लोगों के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में कई लोग सोच रहे हैं कि गले में ID कार्ड लगाए ईशान किशन आरबीआई क्यों पहुंचे हैं।
RBI बैंक में 'सरकारी बाबू' हैं ईशान किशन
दरअसल, ईशान किशन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। ईशान की नियुक्ति साल 2017 में स्पोर्ट्स कोटे के तहत हुई थी। जब उनकी नियुक्ति हुई थी तब उनकी उम्र करीब 18 साल थी। वो आरबीआई की ओर से डीवाई पाटिल जैसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। ऐसे में ईशान को जब भी क्रिकेट से टाइम मिलता है, वो आरबीआई ऑफिस पहुंच जाते हैं।
ईशान के साथ सेल्फी की लगी होड़
ईशान किशन के आरबीआई ऑफिस पहुंचते ही बैंक के अन्य कर्मचारियों के बीच सेल्फी की होड़ मच गई। ईशान जैसे ही ऑफिस पहुंचे वहां मौजूद सभी लोग एक के बाद एक सेल्फी लेने लगे। सेल्फी वाली तस्वीरें ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Advertisement
आरबीआई बैंक में कितनी है ईशान की सैलरी
ईशान किशन आरबीआई में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए लेवल का पद है, ऐसे में इस पद वालों की सैलरी अच्छी खासी होती है। ग्रेड ए लेवल पद के लिए कम से कम सैलरी 45000 से 49000 के बीच होती है। वहीं, अगर बेसिक सैलरी में अन्य सुविधाओं और भत्तों को जोड़ने के बाद यह 90000 से 115000 तक पहुंच जाती है।