अपडेटेड 23 April 2024 at 00:06 IST
T20 वर्ल्ड कप से पहले चहल का बड़ा धमाका, IPL में रचा इतिहास; ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
भारत के चतुर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आगामी T20 WC से पहले बड़ा धमाका किया है। चहल ने IPL में शानदार कीर्तिमान रचा है और वो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) गेंदबाजी से आग उगल रहे हैं। चहल लगभग हर मैच में अपनी फिरकी के जादू चला रहे हैं और विरोधियों के छक्के छुड़ा रहे हैं। दरअसल IPL का ये सीजन काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके ठीक T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) होना है। ऐसे में हर खिलाड़ी, खासतौर पर इंडियन प्लेयर्स पूरा जोर लगा रहे हैं।
इस बीच भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आगामी T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा धमाका किया है। चहल ने IPL में बड़ा इतिहास रचा है और वो ऐसा करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी बने हैं। चहल ने ऐसा क्या किया है, आइए आपको बताते हैं।
200 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने चहल
भारत और राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL मैच में 1 विकेट लेते ही खास कीर्तिमान रच दिया। दरअसल वो 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। क्या ड्वेन ब्रॉवो और लसिथ मलिंगा, चहल ने सभी दिग्गजों को पछाड़ दिया है। चहल के नाम 153 मैचों में चहल के नाम IPL में 200 विकेट हो गए हैं। 40 रन पर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है।
Advertisement
दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच की पहली पारी के दौरान अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद नबी को आउट कर ये उपलब्धि हासिल की। चहल ने अपनी ही गेंद पर नबी का कैच लपका। 2013 में IPL डेब्यू करने वाले चहल अब तक मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) समेत तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं। चहल पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व गेंदबाज ड्वेन ब्रावो (161 मैचों में 183 विकेट) को पीछे छोड़कर IPL के सबसे सफल गेंदबाज बने थे।
IPL के मौजूदा सीजन में चहल लगातार पर्पल कैप की दौड़ में बने हैं। फिलहाल उनके नाम 8 मैचों में 13 विकेट हैं, जो टॉप पर बरकरार जसप्रीत बुमराह के बराबर है, लेकिन बुमराह बेहतर इकोनॉमी के चलते पहले पर हैं।
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 23 April 2024 at 00:06 IST