अपडेटेड 28 March 2024 at 10:36 IST
'तुम्हें चप्पल से...' मुंबई के गेंदबाजों की कुटाई करने वाले अभिषेक शर्मा को युवराज ने क्यों दी धमकी?
Yuvraj Singh on Abhishek Sharma: SRH के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज अर्थशतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया जिसके बाद युवराज सिंह ने बड़ी बात कह दी है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Yuvraj Singh on Abhishek Sharma: बुधवार शाम को हुए IPL 2024 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने गर्दा उड़ा दिया। उसने ना केवल मुंबई इंडियंस को बुरी तरह रौंद डाला, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा कर दिया है। SRH के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज अर्थशतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया जिसके बाद युवराज सिंह ने बड़ी बात कह दी है।
कल के मैच में हैदराबाद के कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन परफॉर्म किया। इनमें से एक अभिषेक शर्मा भी हैं जिन्होंने 273.91 की स्ट्राइक रेट के साथ 23 गेंदों में 63 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड तो क्या बोले युवराज सिंह?
ऑरेंज आर्मी के अभिषेक शर्मा ने विरोधी टीम के खिलाफ रनों की ताबड़तोड़ बरसात कर दी। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और सात गगनचुंबी छक्के मारे जिसके बाद स्टेडियम में सभी की नजरें उन्हीं पर थम गईं। इसके साथ अभिषेक ने ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। ट्रेविस ने कल के मैच में 18 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका जिसकी थोड़ी ही देर बाद अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में ये मुकाम हासिल कर रिकॉर्ड बना डाला।
उनकी इस शानदार पारी पर उनके गुरू और सीनियर क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने पहले अभिषेक शर्मा की तारीफ की, फिर उसी पोस्ट में उन्हें एक धमकी भी दे डाली।
Advertisement
युवराज सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- “वाह सर अभिषेक वाह… ग्रेट इनिंग लेकिन क्या शॉट पर आउट हुए हो। लातों के भूत बातों से नहीं मानते। आपके लिए एक स्पेशल चप्पल इंतजार कर रही है”।
Waah sir Abhishek waah 👏🏻 great innings but what a splendid shot to get out on! Laaton ke bhoot baaton se nahi maante! Special 🩴 waiting for you now @IamAbhiSharma4
Great knock by Klassy #Klaasen! #SRHvMI #IPL2024— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) March 27, 2024
सनराइजर्स हैदराबाद ने बुरी तरह मुंबई इंडियंस को हराया
कल का ये ऐतिहासिक मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया था। सनराइजर्स हैदराबाद टॉस हार गई जिसके बाद वे बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी। उसने 20 ओवर में तीन विकट गंवाकर 277 रन बना डाले जिसे हासिल करने में हार्दिक पांड्या की टीम के पसीने छूट गए और वह शर्मनाक तरीके से हार गई।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 28 March 2024 at 10:36 IST