अपडेटेड 23 July 2024 at 22:16 IST

IPL में 6 साल बाद वापसी को तैयार युवराज, जिस टीम को हार्दिक ने छोड़ा वहां निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

IPL में लगभग 6 साल बाद ‘सिक्सर किंग’ यानी युवराज सिंह की वापसी की संभावना जताई जा रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, GT के अगले हेड कोच युवराज सिंह बन सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Yuvraj Singh
Yuvraj Singh | Image: PTI-File

IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले आईपीएल 2022 की विजेता टीम गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ सकते हैं। आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या जो टीम के कप्तान हुआ करते थे उन्होंने भी टीम का साथ छोड़ दिया था। आईपीएल 2024 में हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए खेले।

आईपीएल में लगभग 6 साल बाद ‘सिक्सर किंग’ यानी युवराज सिंह की वापसी की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात टाइटंस के अगले हेड कोच युवराज सिंह बन सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। टीम के मेंटर गैरी कर्स्टन पहले ही टीम से अलग हो चुके हैं।

युवराज सिंह बन सकते हैं हेड कोच

स्पोर्ट्स18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आने वाले समय में गुजरात टाइटंस में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम से आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी अलग हो सकते हैं। इसके अलावा युवराज सिंह टीम के अगले हेड कोच बन सकते हैं। GT के मौजूदा कोचिंग स्टाफ में आशीष कपूर, नईम आमीन, नरेंद्र नेगी और मिथुन मन्हास भी हैं। इन सभी लोगों ने भी अपने लिए नए विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं।

2019 के बाद युवराज सिंह ने नहीं खेला आईपीएल

इसके अलावा अटकलें हैं कि IPL 2025 शुरू होने से पहले अदानी ग्रुप, गुजरात टाइटंस में हिस्सेदारी खरीद सकता है। शायद यही गुजरात टीम के भीतर कई बड़े बदलावों का कारण है। चूंकि आईपीएल से रिटायर होने के बाद युवराज सिंह किसी टीम से नहीं जुड़े थे, इसलिए उन्हें गुजरात टाइटंस का हेड कोच बनाया जाना काफी चौंकाने वाला फैसला साबित होगा। युवराज आखिरी बार 2019 में IPL में एक प्लेयर के तौर पर नजर आए थे। यह भी गौर करने वाली बात है कि GT के कप्तान शुभमन गिल हैं, जो युवराज की तरह पंजाब से आते हैं।

Advertisement

युवराज सिंह आईपीएल में कई बड़ी टीमों के हिस्सा रहे हैं। वो आईपीएल में मुंबई, हैदराबाद, RCB, हैदराबाद, दिल्ली और पुणे के लिए खेल चुके हैं। उनके पास आईपीएल का बहुत ज्यादा अनुभव हैं। ऐसे वो आशीष नेहरा की कमी को पूरा कर सकते हैं।

एक बार की चैंपियन है गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी की साल 2022 में आईपीएल में एंट्री हुई थी। पहले सीजन से ही आशीष नेहरा GT के हेड कोच बने रहे हैं और उन्होंने 2022 में गुजरात को आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम योगदान भी दिया था। 2023 में यह टीम उपविजेता रही, लेकिन IPL 2024 में GT का प्रदर्शन काफी बेकार रहा क्योंकि प्वाइंट्स टेबल में टीम आठवें स्थान पर रही थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव बने कप्तान तो क्या हार्दिक से बढ़ गई दूरियां? खुद देखिए तस्वीर और समझिए केमिस्ट्री | Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 23 July 2024 at 22:16 IST