हार्दिक को लगेगा झटका! T20 वर्ल्ड कप में इस ऑलराउंडर को देखना चाहते हैं युवराज, बताया गेम चेंजर

T20 World Cup 2024: युवराज सिंह ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रहे शिवम दुबे की जमकर तारीफ की है।

Yuvraj Singh picks shivam dube in t20 world cup 2024
युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए शिवम दुबे को चुना | Image: ipl/bcci/pti

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आयोजन होना है। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले मेगा इवेंट से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भारतीय चयनकर्ताओं से बड़ी मांग कर दी है। युवी जो चाहते हैं अगर वैसा हो गया तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को झटका लग सकता है। शुक्रवार को आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने एक बार फिर बल्ले से कोहराम मचाया।

आईपीएल 2024 में शिवम दुबे का बल्ला आग उगल रहा है। वो जब बैटिंग करने आते हैं तो विरोधी खेमे में डर का माहौल छा जाता है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में शिवम दुबे ने 24 गेंदों पर 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिस पिच पर CSK के बल्लेबाज एक-एक रन के लिए तरस रहे थे, वहां दुबे चौके-छक्के की बरसात कर रहे थे। स्लो विकेट पर 187.50 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए शिवम दुबे ने दो चौके और चार छक्के जड़े। उनकी इस विस्फोटक पारी की तारीफ करते हुए पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने बड़ी बात बोल दी है।

T20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे को मिलेगा मौका?

भारत को दो बार वर्ल्ड कप विजेता बनाने में अहम रोल निभाने वाले युवराज सिंह ने आईपीएल 2024 में शिवम दुबे के प्रदर्शन से प्रभावित होकर कहा कि शिवम जिस आसानी से गेंद को बाउंड्री के पार भेज रहे हैं वो देखकर काफी अच्छा लग रहा है।

युवराज ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ''शिवम दुबे आसानी से गेंद को बाउंड्री पार करा रहे हैं, देखकर मजा आ रहा है। मुझे लगता है कि उसे विश्व कप टीम में होना चाहिए। वो भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।''

बता दें कि शिवम दुबे को बतौर हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। एक तरफ हार्दिक आईपीएल 2024 में अभी तक बल्ले और गेंद से संघर्ष करते दिखे हैं, वहीं दूसरी तरफ शिवम दुबे बल्ले से गदर मचा रहे हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक गेंदबाजी करने का ज्यादा मौका नहीं मिला है।

Advertisement

आईपीएल 2024 में लगा चुके हैं 10 छक्के

जब से शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं तब से उनके प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिल रही है। पिछले साल भी CSK को चैंपियन बनाने में उनका अहम रोल रहा था। आईपीएल 2024 में उन्होंने अब तक 4 पारियां खेली है और 160.87 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 148 रन बनाए हैं। बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज अभी तक टूर्नामेंट में 10 छक्के जड़ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: CSK के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद अभिषेक ने युवराज पर क्या कहा? चप्पल से पीटने की मिली थी धमकी

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Pushpa 2 में अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगे डेविड वॉर्नर? इस पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस, जानें सच

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड