अपडेटेड 30 April 2023 at 23:21 IST

Yashasvi Jaiswal: आजाद मैदान में पानीपुरी बेचने से लेकर वानखेड़े मैदान में गदर मचाने तक का सफर

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने तमाम मुश्किलों का सामना कर अपनी मेहनत के दम पर आज उस मुकाम तक पहुंच गए हैं जब दुनियाभर में उनके नाम की चर्चा हो रही है।

Follow : Google News Icon  
PC: Yashasvi Jaiswal
PC: Yashasvi Jaiswal | Image: self

Yashasvi Jaiswal Story: हिंदी फिल्म का एक मशहूर डायलॉग है कि 'माना कि मुश्किल है सफर पर सुन ओ मुसाफिर, कहीं अगर रुका तो मंजिल आएगी ना फिर।' मुंबई के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने तमाम मुश्किलों का सामना कर अपनी मेहनत के दम पर आज उस मुकाम तक पहुंच गए हैं जब दुनियाभर में उनके नाम की चर्चा हो रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़कर सनसनी मचा दी। 

यशस्वी जायसवाल जब जूनियर लेवल पर क्रिकेट खेल रहे थे तभी से भारत में उनके बारे में बातचीत शुरू हो गई थी। हालांकि, कुछ वर्षों बाद वो उस फॉर्म को जारी नहीं रख सके और उनका नाम गुमनाम हो गया। अब आईपीएल 2023 में यशस्वी फिर से दुनिया को अपनी काबिलियत का परिचय दे रहे हैं। 

आजाद मैदान से शुरू हुआ सफर 

उत्तर प्रदेश के भदोई के रहने वाले यशस्वी जायसवाल 11 साल की उम्र में मुंबई आ गए क्योंकि उन्हें क्रिकेट खेलना था। यशस्वी के पिता का पेंट का दुकान था। उन्होंने अपने बेटे के रहने का इंतजाम एक तबेले में कराया लेकिन एक शर्त था कि यशस्वी को वहां काम करना पड़ेगा। हालांकि ये सिलसिला ज्यादा दिनों तक नहीं चला और यशस्वी तबेले छोड़कर आजाद मैदान पहुंच गए और वहां पर गोलगप्पे और चाट का दुकान खोला। 

यशस्वी ने आजाद मैदान पर गोलगप्पे बेचने के साथ-साथ क्रिकेट खेलना भी जारी रखा और अपनी काबिलियत का ऐसा परचम लहराया कि वो देखते ही देखते मुंबई क्रिकेट के उभरते हुए स्टार बन गए। 

Advertisement

यशस्वी ने जड़ा आईपीएल का पहला शतक 

यशस्वी जायसवाल ने 62 गेंदों पर 124 रनों की तूफानी पारी खेली और इस दौरान 16 चौके और 8 छक्के लगाए। 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के सभी गेंदबाजों की क्लास लगाई। उनकी शानदार पारी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनके बाद टीम के किसी खिलाड़ी का उच्चतम स्कोर 18 रहा। वैसे तो वानखेड़े स्टेडियम में फैंस रोहित शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेट करने आए थे, लेकिन मुंबई के युवा लड़का ने 124 रनों की पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal: जायसवाल का 'यशस्वी' शतक, Mumbai Indians के खिलाफ मुंबई के लड़के ने जीता दिल

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 30 April 2023 at 23:21 IST