अपडेटेड 11 April 2023 at 21:36 IST

Yash Dhull: भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान का IPL में डेब्यू, T20 में कैसा है रिकॉर्ड?

Yash Dhull IPL Debut: दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में युवा भारतीय खिलाड़ी यश धुल (Yash Dhull) को जगह मिली है। 

Follow : Google News Icon  
PC: IPL
PC: IPL | Image: self

Yash Dhull IPL Debut: IPL 2023 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में MI के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस बीच दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में युवा भारतीय खिलाड़ी यश धुल (Yash Dhull) को जगह मिली है। 

भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान यश धुल अब आईपीएल में जलवा बिखेरने को बेताब होंगे। दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस के दौरान बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं। तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह यश धुल को जगह मिली वहीं रिले रुसो की स्थान पर बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को प्लेइंग इलेवन में एंट्री मिली। 

Yash Dhull का T20 में कैसा है रिकॉर्ड?

भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान यश धुल का डोमेस्टिक क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच की दोनों पारियों में शतक जड़कर सनसनी मचाई थी। इसके अलावा उन्होंने रणजी ट्रॉफी में डबल सेंचुरी और दुलीप ट्रॉफी में शतक जड़ा था। 

टी20 में यश धुल के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक इस फॉर्मेट में कुल 8 मैच खेले हैं और 72.6 की शानदार औसत से 363 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन में संघर्ष करती दिख रही है। ऐसे में DC के फैंस को उम्मीद होगी कि यश धुल टीम की किस्मत बदलने में अहम योगदान देंगे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हर्षल पटेल कर देते ये काम तो कोहली-गंभीर के बीच होती लड़ाई? जानें क्या है मामला

DC vs MI: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (c), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल (w), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान

Advertisement

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 11 April 2023 at 21:35 IST