Published 17:08 IST, May 16th 2024

मुंबई इंडियंस के दो धुरंधरों के बीच 'धोबी पछाड़', टिम डेविड ने ईशान किशन को दी पटखनी; VIDEO

5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ियों टिम डेविड और ईशान किशन ने क्रिकेट के मैदान पर कुश्ती की है और डेविड ने ईशान किशन को पटखनी दी है।

Reported by: DINESH BEDI
Follow: Google News Icon
  • share
क्रिकेट के मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ईशान किशन और टिम डेविड के बीच कुश्ती | Image: X@mipaltan
Advertisement

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मौजूदा सीजन बहुत खराब गुजरा है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मुंबई इस सीजन 10वें और आखिरी नंबर पर है और कब की टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। 

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस वक्त 13 मैचों में 8 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है और उसका एक मैच बाकी है, जो कल 17 मई को होगा। मुंबई लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से भिड़ेगी और इस मुकाबले में मुंबई के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। ऐसे में टीम के खिलाफ चिल मोड में हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दो स्टार खिलाड़ियों का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों 'धोबी पछाड़' करते नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने खुद ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें टिम डेविड और ईशान किशन क्रिकेट के मैदान पर कुश्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच जमकर 'धोबी पछाड़' हो रहा है, जिसमें टिम डेविड ईशान को पछाड़ते दिख रहे हैं। ईशान ने पूरा दम लगाया, लेकिन वो 6 फुट 5 इंट लंबे टिम डेविड के आगे बेअसर लगे, लेकिन डेविड ने ईशान किशन को पटखनी दे दी। मुंबई ने इस वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है। मुंबई इंडियंस ने पोस्ट में लिखा- 

Advertisement

चेतावनी: ये ट्रेन्ड पेशेवर हैं, इसे घर पर न आजमाएं। 

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन बड़ा बदलाव किया था। IPL फ्रेंचाइजी की ओर से रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था, जो गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर आए थे, लेकिन हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इस सीजन पूरी तरह फ्लॉप रही। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर मुंबई का कोई भी प्लेयर प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाया है। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या भी आउट ऑफ टच दिखे हैं। 

ये भी पढ़ें- SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले GT का बड़ा फैसला, IPL 2024 के आखिरी मैच में नए अवतार में दिखेगी टीम

Advertisement

16:46 IST, May 16th 2024