अपडेटेड 23 January 2024 at 22:43 IST
WPL 2024 Schedule: वीमेंस आईपीएल का शेड्यूल जारी, पहली भिड़ंत मुंबई-दिल्ली में, फाइनल 17 मार्च को
WPL 2024 Schedule: वीमेंस आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी हो गया है। डब्लूपीएल का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में खेला जाएगा।
- खेल समाचार
- 3 min read

WPL 2024 Schedule: वीमेंस आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी हो गया है। डब्लूपीएल का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में खेला जाएगा। सीजन का पहला मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा।
23 फरवरी को बेंगलुरु में ओपनिंग मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इन्हीं दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन का खिताबी मुकाबला भी खेला गया था। डब्लूपीएल के मुकाबले में दो स्थानों पर खेले जाएंगे पहला दिल्ली और दूसरा बेंगलुरु।
वीमेंस आईपीएल (डब्लूपीएल) में खेलेंगी पांच टीमें
बीसीसीआई द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रम के अनुसार दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच 17 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले 15 मार्च को एलिमिनेटर गेम होगा। दोनों गेम दिल्ली में होंगे। पांच टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले होंगे। डब्लूपीएल में पांच टीमें खेलेंगी। वो टीमें इस प्रकार हैं- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), गुजरात जाएंट्स (GG), मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (DC), यूपी वॉरियर्स (UPW)।
WPL 2024 का पूरा शेड्यूल
- 23 फरवरी, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में
- 24 फरवरी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम यूपी वारियर्स, बेंगलुरू में
- 25 फरवरी, गुजरात वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरू में
- 26 फरवरी, यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में
- 27 फरवरी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम गुजरात वॉरियर्स , बेंगलुरू में
- 28 फरवरी, मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स , बेंगलुरू में
- 29 फरवरी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में
- 1 मार्च, यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात वॉरियर्स , बेंगलुरू में
- 2 मार्च, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम मुंबई इंडियन्स, बेंगलुरू में
- 3 मार्च, गुजरात वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में
- 4 मार्च, यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, बेंगलुरू में
- 5 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली में
- 6 मार्च, गुजरात वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली में
- 7 मार्च, यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली में
- 8 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स , दिल्ली में
- 9 मार्च, मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात वॉरियर्स , दिल्ली में
- 10 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली में
- 11 मार्च, गुजरात वॉरियर्स बनाम यूपी वॉरियर्स , दिल्ली में
- 12 मार्च, मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली में
- 13 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात वॉरियर्स , दिल्ली में
- 15 मार्च, दिल्ली में एलिमिनेटर
- 17 मार्च, फाइनल मुकाबला
बेंगलुरु और दिल्ली में खेले जाएंगे 11-11 मुकाबले
टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इसके बाद सभी पांच टीमें दिल्ली आ जाएंगी, जहां एक एलिमिनेटर समेत फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग राउंड में 20 मुकाबले खेले जाएंगे और इसके बाद एलमिनेटर और फाइनल मैच खेला जाएगा। लीग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलेगी। 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एक भी डबल हेडर मुकाबला नहीं खेला जाएगा। हर दिन एक ही मैच होगा। एलिमिनेटर 15 मार्च और फाइनल 17 मार्च को दिल्ली में खेले जाएंगे।
Advertisement
यह भी पढ़ें- IPL 2024 Date: 22 मार्च से शुरु हो सकता है आईपीएल का रोमांच! इस दिन हो सकता है फाइनल मैच
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 23 January 2024 at 22:43 IST