अपडेटेड 20 December 2023 at 08:11 IST
कौन हैं Sameer Rizvi? जिन्हें खरीदने के लिए CSK ने उनके बेस प्राइस से 42 गुना रुपये लुटा दिए
19 दिसंबर को दुबई में हुए IPL 2024 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 साल के युवा प्लेयर Sameer Rizwi पर करोड़ों रुपये लुटा दिए।
- खेल समाचार
- 2 min read

Who Is Sameer Rizvi: आईपीएल एक ऐसा मंच है जहां युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर रातों रात स्टार बन जाते हैं। 19 दिसंबर को दुबई में हुए IPL 2024 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 साल के युवा प्लेयर समीर रिजवी पर करोड़ों रुपये लुटा दिए। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी ने ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा था। लेकिन किसने सोचा था कि रिजवी की किस्मत ऐसी चमकेगी कि उन्हें उनके बेस प्राइस से 42 गुना ज्यादा यानि 8.40 करोड़ मिलेगा। अब सोशल मीडिया पर फैंस समीर रिजवी की हर जानकारी पाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।
खबर से जुड़ी 3 अहम बातें
- कौन हैं समीर रिजवी? जिसपर हुई पैसों की बरसात
- 20 साल के खिलाड़ी को CSK ने 8.40 करोड़ में खरीदा
- यूपी टी20 लीग में धूम मचाने के बाद सुर्खियों में आए रिजवी
कौन हैं समीर रिजवी?
20 साल के समीर रिजवी उत्तर प्रदेश के टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने हाल ही में हुए टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़कर सनसनी मचाई थी। उन्होंने 9 पारियों में दो शतक की मदद से 455 रन बनाए थे। रिजवी ने लीग में अपनी टीम कानपुर सुपरस्टार्स के लिए सबसे अधिक छक्के लगाए। फाइनल में 50 गेंदों में 84 रन बनाने से पहले उन्होंने दो शानदार शतक लगाए और यूपी को टूर्नामेंट जिताने में मदद की।
आईपीएल 2024 ऑक्शन में समीर रिजवी के पीछे चेन्नई सुपर किंग्स के साथ-साथ गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स भी भागी। एक समय लगा कि CSK उन्हें 7 करोड़ रुपये में खरीद लेगी, लेकिन DC ने बोली बढ़ा दी जिसके कारण एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम को रिजवी को खरीदने के लिए 8.40 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 19 December 2023 at 19:14 IST