अपडेटेड 17 May 2023 at 11:29 IST

VIDEO: जब पैपराजी ने Anushka Sharma को बुलाया 'सर', क्या रहा Virat Kohli का रिएक्शन?

रेस्टोरेंट के बाहर जब अनुष्का और विराट पैपराजी के सामने पोज दे रहे थे तो कुछ ऐसा हुआ कि पूर्व भारतीय कप्तान अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Follow : Google News Icon  
Instagarm/ virat.kohli
Instagarm/ virat.kohli | Image: self

आईपीएल 2023 का सफर विराट कोहली के लिए बहुत शानदार चल रहा है। आईपीएल में विराट के लगभग हर मैच में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उन्हें चीयर करती दिखीं हैं। आईपीएल के साथ-साथ विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते भी दिख रहे हैं। हाल ही में विराट और अनुष्का को मुंबई में एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए देखा गया। इस दौरान जब पैपराजी ने अनु्ष्का शर्मा को गलती से सर कह दिया तो विराट कोहली अपनी हंसी रोक नहीं पाए। 

डिनर के दौरान विराट कोहली प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखे। वहीं, अनुष्का शर्मा ने क्लासी स्लीवलैस टॉप पहनी हुईं थी। इसके साथ ही अनुष्का ने सफेद रंग की पैंट पहनी हुई थी। रेस्टोरेंट के बाहर जब अनुष्का और विराट पैपराजी के सामने पोज दे रहे थे तो कुछ ऐसा हुआ कि पूर्व भारतीय कप्तान अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

दरअसल, जब रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें क्लिक करा रहे थे तो एक पैपराजी ने गलती से अनुष्का शर्मा को अनुष्का ‘सर’ कह कर पुकार दिया। अनुष्का के आगे सर सुनकर विराट कोहली अपनी हंसी नहीं रोक पाए और पैपराजी से कहा कि उन्हें मैम भी बोल दें। पैपराजी ने अपनी गलती के लिए तुरंत माफी मांगी, लेकिन विराट और अनुष्का इस पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

ये भी पढ़ें- Virat-Anushka के रेस्टोरेंट में RCB के सितारों ने किया डिनर, Video Viral

Advertisement

सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का यह मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जूहू स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर यह वाकया हुआ। एक पैपराजी ने गलती से अनुष्का सर बोल दिया। इस पर विराट कोहली हंसने लगते हैं और कहते हैं कि विराट मैम भी बोलो।

ये भी पढ़ें- शुभमन ने शतक के बाद बातों से जीता दिल, कोहली को बताया आदर्श, सचिन पर कही ये बात

Advertisement

आईपीएल 2023 में अब तक विराट कोहली के बल्ले से धमाल पारी देखने को मिली है। इस सीजन में अब तक 8 में से 5 मैच में विराट कोहली ने फिफ्टी जमाई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 82 रन ठोका और फिर दूसरे मुकाबले में 21 रन ही बना पाए। तीसरे ही मैच में वापसी करते हुए कोहली ने लखनऊ के खिलाफ 61 रन की पारी खेल डाली।

ये भी पढ़ें- 'आगे बढ़ो और...', शतकवीर शुभमन गिल की विराट कोहली ने की तारीफ

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 17 May 2023 at 11:29 IST